Advertising
Home Top stories ठंडियों के मौसम में करें इस सब्जी का सेवन, बवासीर और कब्ज...
Advertising
<

ठंडियों के मौसम में करें इस सब्जी का सेवन, बवासीर और कब्ज जैसी परेशानियों से मिलेगी मुक्ति

994

नई दिल्ली: आयुर्वेद में कई प्रकार की सब्जियों के बारे में बताया गया है जिसके सेवन से आप निम्न बीमारियों से निजात पा सकते है. इन्हीं में से एक है जिमीकंद, जो सर्दियों में आपके शरीर के लिए फायदेमंद साबित होती है.

इसे सूरन के नाम से भी जाना जाता है

बता दें कि यह सब्जी देखने में मिट्टी के रंग की लगती है, जो जमीन के नीचे उगती है. इसे सूरन के नाम से भी जाना जाता है. इस सब्जी में फाइबर, विटामिन सी, विटामिन बी6, विटामिन बी1, फोलिक एसिड और नियासिन आदि मौजूद होते है.

यह भी पढ़ें: कभी भी न करें शहद का इस तरह से सेवन, भुगतने पड़ सकते है बुरे परिणाम

ये ही नहीं इसमें पोटैशियम, आयरन, मैगनीशियम और कैल्‍शियम भी पाया जाता है. इसका सेवन सर्दियों के समय करना काफी लाभकारी होता है. इस सब्जी को अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग नाम से जाना जाता है जैसे सूरन, ओल, हाथी पांव इत्यादि.

लाल रक्त कोशिकाओं को बढ़ाए

Advertising

जिमीकंद में पाया जाने वाला कॉपर लाल रक्त कोशिकाओं को बढ़ाकर शरीर में ब्लड का प्रवाह करता है. और इसमें मौजूद आयरन ब्लड सर्कुलेशन को सही रखने में मददगार साबित होता है.

दिमाग तेज करे

बता दें कि यह सब्जी आपके दिमाग को तेज करने में मदद करती है. जिमीकंद खाने से मेमोरी पॉवर बढ़ती है. ये ही नहीं यह अल्जाइमर रोग होने से भी बचाता है. अगर आप भी करना चाहते है अपना दिमाग तेज दो जल्द ही जिमीकंद को अपने आहार में करे शामिल.

पाचन क्रिया के लिए बेहतरीन

जिमीकंद में पोटैशियम पर्याप्त मात्रा में होता है जो पाचन क्रिया को दुरुस्त करने में सहायक होता है. इसे नियमित खाने से कब्ज और खराब कोलेस्‍ट्रॉल की समस्‍या दूर हो जाती है.

बवासीर के मरीजों के लिए फायदेमंद

जिमीकंद का ज्यादा इस्तेमाल बवासीर, सांस रोग, खांसी और कृमि रोगों में किया जाता है. इस सब्जी को अगर बवासीर होने पर उपयोग किया जाए तो काफी राहत प्राप्त होती है. इसके सेवन से पेट के रोगों से फायदा पहुंचते है.

Advertising