Advertising
Home Top stories सीतापुर में सिपाही भर्ती परीक्षा तीसरे दिन नकलविहीन पूरी हुई: 1298...
Advertising
<

सीतापुर में सिपाही भर्ती परीक्षा तीसरे दिन नकलविहीन पूरी हुई: 1298 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे, गणित-रीजनिंग ने उलझाया, तीन दिनों में 4614 ने छोड़ी परीक्षा – Sitapur News

0
सीतापुर में सिपाही भर्ती परीक्षा तीसरे दिन नकलविहीन पूरी हुई:  1298 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे, गणित-रीजनिंग ने उलझाया, तीन दिनों में 4614 ने छोड़ी परीक्षा – Sitapur News

सीतापुर में सिपाही भर्ती परीक्षा तीसरे दिन नकलविहीन पूरी हुई: 1298 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे, गणित-रीजनिंग ने उलझाया, तीन दिनों में 4614 ने छोड़ी परीक्षा – Sitapur News

अभिषेक सिंह | सीतापुर9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सीतापुर में उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा का तीसरा दिन बुधवार को जिले के सभी आठ परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न हुआ। परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही और नकलविहीन परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन एवं पुलिस की ओर से विशेष निगरानी रखी गई। हालांकि, तीसरे दिन भी बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने परीक्षा से दूरी बनाई। तीन दिनों में कुल 4614 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे है।

तीसरे दिन प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार जिले में बुधवार को कुल 5,264 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 3,966 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 1,298 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। पहली पाली में 3,264 अभ्यर्थियों का पंजीकरण था, जिनमें से 2,444 ने परीक्षा दी, जबकि 820 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में पंजीकृत 2,000 अभ्यर्थियों में से 1,522 उपस्थित रहे और 478 ने परीक्षा छोड़ दी।

परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र का स्तर सामान्य से मध्यम रहा, लेकिन रिजनिंग और गणित से जुड़े कुछ प्रश्नों ने उन्हें काफी उलझाया। कई अभ्यर्थियों ने कहा कि इन विषयों में पूछे गए सवालों को हल करने में अपेक्षा से अधिक समय लगा। वहीं हिंदी विषय के प्रश्न अपेक्षाकृत सरल रहे, जिससे अभ्यर्थियों को राहत मिली।

भर्ती परीक्षा के पहले दो दिनों में ही 3,316 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे थे। तीसरे दिन भी गैरहाजिर रहने वाले अभ्यर्थियों की संख्या भी 1298 रही। प्रशासन की ओर से सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई थी। अभ्यर्थियों की गहन तलाशी, बायोमेट्रिक सत्यापन और सीसीटीवी निगरानी के बीच परीक्षा संपन्न कराई गई।

Advertising

जिला प्रशासन के अनुसार परीक्षा की पूरी प्रक्रिया पर कंट्रोल रूम से नजर रखी गई। अधिकारियों ने बताया कि भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थी।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News

Advertising