Advertising
Home Top stories नीमच पहुंचे रतलाम रेंज DIG निमिष अग्रवाल: बोले- ड्रग्स तस्करों का...
Advertising
<

नीमच पहुंचे रतलाम रेंज DIG निमिष अग्रवाल: बोले- ड्रग्स तस्करों का नेटवर्क पूरी तरह ध्वस्त करेंगे; नशा मुक्ति पहली प्राथमिकता – Neemuch News

1
नीमच पहुंचे रतलाम रेंज DIG निमिष अग्रवाल:  बोले- ड्रग्स तस्करों का नेटवर्क पूरी तरह ध्वस्त करेंगे; नशा मुक्ति पहली प्राथमिकता – Neemuch News

नीमच पहुंचे रतलाम रेंज DIG निमिष अग्रवाल: बोले- ड्रग्स तस्करों का नेटवर्क पूरी तरह ध्वस्त करेंगे; नशा मुक्ति पहली प्राथमिकता – Neemuch News


रतलाम रेंज के डीआईजी निमिष अग्रवाल ने नीमच जिले का दो दिवसीय दौरा कर कानून व्यवस्था और नशा मुक्ति अभियान की समीक्षा की। उन्होंने जिला पुलिस कार्यालय और विभिन्न थानों का वार्षिक निरीक्षण कर लंबित मामलों को जल्द निपटाने के निर्देश दिए। तीन अवैध ड्रग फैक्ट्रियों का खुलासा किया डीआईजी निमिष अग्रवाल ने बताया कि इस साल अब तक रेंज के तीन जिलों नीमच, मंदसौर और रतलाम में तीन अवैध ड्रग फैक्ट्रियों को पकड़ा गया है। हाल ही में मंदसौर में जब्त हुई 20 किलो ब्राउन शुगर के तार पश्चिम बंगाल से जुड़े मिले हैं, जिसके आरोपी कई राज्यों में नशा सप्लाई कर रहे थे। तस्करों का नेटवर्क होगा पूरी तरह ध्वस्त डीआईजी ने बताया कि पुलिस अब सिर्फ ड्रग्स ले जाने वाले कोरियरों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि इसके मुख्य सप्लायर और खरीदारों को भी पकड़ेगी। शिकलाना क्षेत्र में पकड़ी गई अवैध फैक्ट्री के मुख्य आरोपी इलियास खान के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया गया है। अफीम और डोडाचूरा की तस्करी रोकने के लिए एनडीपीएस एक्ट के तहत लगातार कार्रवाई जारी है। राजस्थान और हरियाणा में पुलिस ने दबिश दी तीनों जिलों के फरार इनामी अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें राजस्थान और हरियाणा समेत अन्य राज्यों में लगातार छापेमारी कर रही हैं। इसके साथ ही मंदसौर और आस-पास के इलाकों में मादक पदार्थों की तस्करी के दोषियों की संपत्ति सफेमा (SAFEMA) के तहत जब्त की जा रही है। गड़बड़ी करने वाले पुलिसकर्मियों पर होगी कार्रवाई मादक पदार्थों के मामलों में पुलिस पर लगने वाले आरोपों को लेकर डीआईजी ने कहा कि हर कार्रवाई की मॉनिटरिंग एसडीओपी और एसपी स्तर पर होती है। यदि किसी भी अधिकारी या कर्मचारी की संलिप्तता या लापरवाही सामने आई, तो उसके खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई होगी। सिंहस्थ के लिए 5 फीसदी बल को ट्रेनिंग आगामी सिंहस्थ-2028 को लेकर रतलाम रेंज में तैयारियां शुरू हो गई हैं। वर्तमान में रेंज के करीब 5 प्रतिशत पुलिस बल को चरणबद्ध तरीके से विशेष ट्रेनिंग दी जा रही है। जल्द ही ड्यूटी आवंटन और ट्रैफिक मैनेजमेंट को लेकर एक बड़ी कार्ययोजना लागू की जाएगी।

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News

Advertising