Advertising
Home Top stories सिंगरौली में ₹9 करोड़ की मॉडल रोड का निरीक्षण: निगम आयुक्त...
Advertising
<

सिंगरौली में ₹9 करोड़ की मॉडल रोड का निरीक्षण: निगम आयुक्त सविता प्रधान ने देखी गुणवत्ता ;बोलीं- सामग्री की गुणवत्ता से समझौता नहीं करें – Singrauli News

1
सिंगरौली में ₹9 करोड़ की मॉडल रोड का निरीक्षण:  निगम आयुक्त सविता प्रधान ने देखी गुणवत्ता ;बोलीं- सामग्री की गुणवत्ता से समझौता नहीं करें – Singrauli News

सिंगरौली में ₹9 करोड़ की मॉडल रोड का निरीक्षण: निगम आयुक्त सविता प्रधान ने देखी गुणवत्ता ;बोलीं- सामग्री की गुणवत्ता से समझौता नहीं करें – Singrauli News


सिंगरौली नगर निगम आयुक्त सविता प्रधान ने बुधवार को निर्माणाधीन मॉडल रोड का निरीक्षण किया। लगभग 9 करोड़ रुपए की लागत से बन रही इस 7 किमी लंबी सड़क के कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लेते हुए उन्होंने निर्माण एजेंसी और निगम के तकनीकी अधिकारियों को समयसीमा के भीतर काम पूरा करने के निर्देश दिए। जल निकासी व्यवस्था को बारीकी से देखा निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने मॉडल रोड के निर्माण कार्य के हर तकनीकी पहलू का अवलोकन किया। उन्होंने सड़क की निर्धारित चौड़ाई, बेस (मजबूती) निर्माण, डामरीकरण की परत, कंक्रीट कार्य, व्यवस्थित नाली निर्माण और बारिश के पानी की सुचारू जल निकासी व्यवस्था की समीक्षा की। इसके साथ ही उन्होंने सड़क के दोनों ओर प्रस्तावित सौंदर्यीकरण और डिवाइडर निर्माण के प्लान को भी देखा। आयुक्त ने कहा कि यह मॉडल रोड न केवल शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करेगी, बल्कि नागरिकों को जाम और धूल-धूसरित रास्तों से मुक्ति दिलाकर सुगम आवागमन प्रदान करेगी। बोलीं- सामग्री की गुणवत्ता से समझौता नहीं आयुक्त सविता प्रधान ने मौके पर मौजूद कार्यपालन यंत्री संतोष पाण्डेय को निर्देशित किया कि वे स्वयं इस पूरी परियोजना की नियमित रूप से मॉनिटरिंग करें। निर्माण में उपयोग की जा रही गिट्टी, डामर, सीमेंट और अन्य सामग्रियों की गुणवत्ता की लैब टेस्टिंग समय-समय पर सुनिश्चित की जाए। काम में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने निर्माण एजेंसी को कार्य की गति बढ़ाते हुए इसे तय डेडलाइन के भीतर पूरा करने को कहा। कार्यस्थल पर बैरिकेडिंग के निर्देश निगमायुक्त ने कहा कि व्यस्त मार्ग होने के कारण निर्माण कार्य के दौरान आम नागरिकों और वाहन चालकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। इसके लिए उन्होंने ठेकेदार को कार्यस्थल पर अनिवार्य रूप से रिफ्लेक्टर वाले साइन बोर्ड, मजबूत बैरिकेडिंग और रात के समय पर्याप्त लाइट के इंतजाम करने के निर्देश दिए। इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि निर्माण के दौरान भी शहर का यातायात सुचारू रूप से चलता रहे और किसी भी प्रकार की दुर्घटना या असुविधा से बचा जा सके। शहर की यातायात व्यवस्था में होगा बड़ा सुधार निगम आयुक्त ने अधिकारियों से अब तक हुए कार्यों की प्रोग्रेस रिपोर्ट मांगी। उन्होंने विश्वास जताया कि इस मॉडल रोड के पूरी तरह तैयार हो जाने के बाद सिंगरौली शहर की यातायात व्यवस्था में आमूलचूल सुधार होगा, दुर्घटनाओं में कमी आएगी और शहर का रूप-रंग भी काफी आधुनिक और सुंदर नजर आएगा। इस निरीक्षण के दौरान निगम के कार्यपालन यंत्री संतोष पाण्डेय सहित अन्य उपयंत्री, संबंधित विभागीय अधिकारी और निर्माण एजेंसी के संविदाकार मुख्य रूप से उपस्थित थे।

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News

Advertising