Advertising
Home Top stories 5 हजार की रिश्वत लेते सहायक प्रशासनिक अधिकारी गिरफ्तार: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता...
Advertising
<

5 हजार की रिश्वत लेते सहायक प्रशासनिक अधिकारी गिरफ्तार: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के नोटिस को रफा-दफा करने के एवज में मांगी थी रकम – Jaisalmer News

1
5 हजार की रिश्वत लेते सहायक प्रशासनिक अधिकारी गिरफ्तार:  आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के नोटिस को रफा-दफा करने के एवज में मांगी थी रकम – Jaisalmer News

5 हजार की रिश्वत लेते सहायक प्रशासनिक अधिकारी गिरफ्तार: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के नोटिस को रफा-दफा करने के एवज में मांगी थी रकम – Jaisalmer News


भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने बुधवार को पोकरण में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यालय में तैनात सहायक प्रशासनिक अधिकारी भवानी सिंह चारण को 5000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी अधिकारी ने एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को दिए गए नोटिस के मामले को रफा-दफा करने और उसका निस्तारण करने के एवज में इस रिश्वत राशि की मांग की थी। ACB के उप अधीक्षक (डिप्टी) नरपतचन्द के नेतृत्व में टीम ने इस पूरी कार्रवाई को पोकरण स्थित कार्यालय में ही अंजाम दिया, जिससे विभाग में हड़कंप मच गया। महिला बाल विकास कार्यालय पोकरण में दी दबिश भ्रष्टाचार के खिलाफ मुख्यमंत्री के जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत जैसलमेर एसीबी टीम ने बुधवार को दोपहर में पोकरण स्थित महिला एवं बाल विकास कार्यालय में जाल बिछाया। एसीबी डिप्टी नरपतचन्द ने बताया कि कुछ दिनों पहले एक पीड़ित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने एसीबी चौकी में आकर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि कार्यालय के सहायक प्रशासनिक अधिकारी भवानी सिंह चारण ने उसे एक विभागीय नोटिस थमाया था। इस नोटिस की फाइल को बंद करने और मामले का निस्तारण उसके पक्ष में करने के लिए भवानी सिंह लगातार पैसों का दबाव बना रहा था और बदले में 5000 रुपए की रिश्वत मांग रहा था। रंगे हाथों दबोचा गया अधिकारी एसीबी की टीम ने शिकायत का गोपनीय सत्यापन करवाया, जो बिल्कुल सही पाया गया। इसके बाद बुधवार को जाल बिछाकर जैसे ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने आरोपी अधिकारी भवानी सिंह को 5 हजार की केमिकल लगी राशि सौंपी, इशारा मिलते ही एसीबी टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया। आरोपी के ठिकानों पर तलाशी जारी कार्रवाई के दौरान पोकरण कार्यालय में भारी भीड़ जमा हो गई। एसीबी के उपाधीक्षक नरपतचन्द ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। फिलहाल पोकरण कार्यालय में एसीबी की कार्रवाई और कागजी कार्रवाई जारी है। इसके साथ ही आरोपी के अन्य ठिकानों और निवास स्थान पर भी सर्च ऑपरेशन शुरू करने की तैयारी की जा रही है, ताकि उसकी संपत्ति और अन्य संदिग्ध दस्तावेजों की जांच की जा सके।

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News

Advertising