Advertising
Home Top stories मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, कांग्रेस का धरना प्रदर्शन: नेताओं ने...
Advertising
<

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, कांग्रेस का धरना प्रदर्शन: नेताओं ने किया उपवास, लोकतंत्र की हत्या के लगाए आरोप – Shahdol News

0
मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, कांग्रेस का धरना प्रदर्शन:  नेताओं ने किया उपवास, लोकतंत्र की हत्या के लगाए आरोप – Shahdol News

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, कांग्रेस का धरना प्रदर्शन: नेताओं ने किया उपवास, लोकतंत्र की हत्या के लगाए आरोप – Shahdol News


शहडोल में कांग्रेस ने राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के विरोध में बुधवार को अंबेडकर चौक पर धरना-प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी शहडोल द्वारा आयोजित इस प्रदर्शन में पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और निष्पक्ष जांच की मांग की। धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय अवस्थी ने किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के दबाव में लोकतांत्रिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है और विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास हो रहा है। अवस्थी ने मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त होने को लोकतांत्रिक मूल्यों और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया से जुड़ा एक गंभीर विषय बताया। अजय अवस्थी ने इस बात पर जोर दिया कि संविधान प्रत्येक नागरिक को चुनाव लड़ने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने का अधिकार देता है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रत्याशी का नामांकन निरस्त करने की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष होनी चाहिए। अवस्थी ने आरोप लगाया कि राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के कारण संवैधानिक व्यवस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है, जिसे कांग्रेस स्वीकार नहीं करेगी। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र और राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में मजबूत विपक्ष की भूमिका महत्वपूर्ण होती है और उसे कमजोर करने के प्रयास लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए उचित नहीं हैं। कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के समर्थन में नारे लगाए। कांग्रेस नेताओं ने राष्ट्रपति और निर्वाचन आयोग से इस मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता पर प्रश्न खड़े करने वाली घटनाएं लगातार सामने आती रहीं, तो पार्टी व्यापक जनआंदोलन शुरू करने पर विचार करेगी। इस धरना-प्रदर्शन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, ब्लॉक अध्यक्ष, मोर्चा-प्रकोष्ठों के प्रतिनिधि, पार्षद, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला द्वारा दी गई।

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News

Advertising