Advertising
Home Breaking News Hindi जानिए कौन है बॉलीवुड के दस बेस्ट डांसर
Advertising
<

जानिए कौन है बॉलीवुड के दस बेस्ट डांसर

835

नई दिल्ली: बॉलीवुड में कई ऐसे स्टार है जिन्होंने अपने एक्टिंग का लोहा मनवाया है. उनके उम्दा अभिनय से लेकर उनकी डांसिंग स्टाइल की पूरी दुनिया कायल है. आज हम आपको उन्हीं कुछ दिग्गज बॉलीवुड डांसरों के बारे में बताएंगे जिनके डांसिंग मूव्स दर्शकों को खूब लुभाते है.

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है उस अभिनेता का जिनके डांस स्टाइल की पूरी दुनिया ही फैन है. जी हां. हम बात कर रहें है ऋतिक रोशन की.

1) ऋतिक रोशन:- बॉलीवुड के ‘ग्रीक गॉड’  कहे जाने वाले ऋतिक रोशन अपनी ऐक्‍ट‍िंग का तो लोहा मनवा ही चुके हैं, साथ ही वह अपने डांसिंग टैलंट के लिए भी काफी मशहूर हैं. उनके डांसिंग मूव्‍स के दुनियाभर में करोड़ों फैंस हैं. उनकी लगभग हर फिल्म में एक डांस नंबर जरूर होता है जो लोगों के बीच पॉप्‍युलर हो जाता है.

2) शाहीद कपूर:- इस लिस्ट में अगला नाम शाहीद कपूर का है जो मशहूर कोरियॉग्रफर श्‍यामक डावर के पसंदीदा स्‍टूडेंट्स में से एक रहा चुके हैं. करियर की शुरुआत में वह फिल्म ‘ताल’ में बैक डांसर के रूप में नजर आए थे. इसके बाद उन्‍होंने लंबा सफर तय किया और आज उन्हें भारतीय सिनेमा के एक सफल डांसर्स में गिना जाता है. लड़कियों के बीच शाहिद की काफी अच्छी फैन-फॉलोइंग भी देखी जाती है.

3) टाइगर श्रॉफ:- इस सूची में अब जिसका नाम शामिल है, उनको बॉलीवुड में आए कुछ ही साल हुए है और इस युवा अभिनेता ने आते ही अपनी एक्टिंग से ज्यादा अपने डांस मूव्स से दर्शकों का दिल जीता है. जी हां, हम बात कर रहें है ऐक्‍टर जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ जिन्होंने कुछ ही समय में अपने डांसिंग टैलंट से लोगों को अपना दीवाना बना लिया है. काफी बार बॉलीवुड सेलेबस को भी उनकी इस काबिलियत पर तारीफा करते देखा गया है. इनकी तुलना काफी बार ऋतिक रोशन से भी की गई है, जिसना वह खुद भी काफी अदर और सम्मान करते है.

Advertising

4) गोविंदा:- इस सूची में अब जिसका नाम है उनको किसी परिचय की कोई जरूरत नहीं है. उन्होंने अपने डांसिंग से तमाम लोगों को अपना दीवाना बनाया है और आज भी यह बरकरार है. हर तरह की ऐक्‍ट‍िंग से अपना लोहा मनवा चुके गोविंदा एक बेहतरीन डांसर हैं. खास बात यह है कि डांस के दौरान उनका एक्‍सप्रेशन कुछ ऐसा होता है जो लोगों को उनका दीवाना बना देता है. गोविंदा की डांसिंग का यूनीक स्‍टाइल है जिसे वह बेहद मजे के साथ निभाते हैं. आज के कई बॉलीवुड सिलेब्‍स डांस के मामले में उन्‍हें अपना प्रेरणास्रोत बताते हैं.

यह भी पढ़ें: ये है बॉलीवुड के वो दस बड़े सितारे जिन्होंने इस्लाम छोड़ अपनाया हिंदू धर्म

5) प्रभु देवा:- इसमें अगला नाम है प्रभु देवा का है जिन्हें दर्शक अपना गुरु भी मानते है. प्रभु देवा देश के सबसे बेस्‍ट डांसर्स में से एक हैं. डांसिंग सेंसेशन प्रभु देवा अपने लचीले और शानदार डांस मूव्‍स के लिए जाने जाते हैं. साउथ इंडियन फिल्म इंडस्‍ट्री में अपना सिक्का जमाने के बाद प्रभु ने पूरी तरह से बॉलीवुड में एंट्री ली और आज वह नए टैलंट्स को डांस सिखा रहे हैं. दुनियाभर में लोग उनके डांस के कायल हैं.

6) जावेद जाफरी:- यूं तो जावेद जाफरी को लोग उनकी कॉमिक टाइमिंग के लिए जानते हैं लेकिन इसके साथ ही वह एक अच्‍छे ब्रेक और हिप-हॉप डांसर भी हैं. उन्‍होंने कुछ ही फिल्मों में अपने डांसिंग टैलंट को दिखाया है लेकिन उनमें उनका अंदाज देखने वाला है. यही वजह है कि जावेद डांस रियलिटी शोज को भी होस्‍ट कर चुके हैं.

 

7) मिथुन चक्रवर्ती:- इस लिस्ट में अब उस अभिनेता ने एंट्री मारी है जो 70 और 80 के दशक में अपने अभिनय का परचम तो लहरा ही चुके है साथ-साथ उनके डांस स्टाइल की वजह से उन्हें आज बॉलीवुड में अलग ही दर्जा दिया गया है. अपने जमाने के मशहूर ऐक्‍टर मिथुन को देश का ‘ओरिजिनल डिस्को डांसर’ भी कहा जाता है. उन्‍हें कई डिस्को नंबर्स की वजह से ही पॉपुलैरिटी मिली. उनका अपना अलग डांसिंग स्‍टाइल है और यही वजह है कि वह आज कई डांस रियलिटी शोज के जज भी करते हुए दिखाई देते है.

8) रणवीर सिंह:- आज की जेनरेशन के ऐक्‍टर्स में रणवीर सिंह का नाम भी बेस्‍ट डांसर्स की लिस्ट में लिया जाता है. कई फिल्मों में अपनी ऐक्‍ट‍िंग से लोगों को प्रभावित कर चुके रणवीर का डांस के दौरान चार्म, उनकी एनर्जी, उनका एक्‍सप्रेशन देखते ही बनता है.

9) वरुण धवन:- वरुण धवन भी अपने डांस मूव्‍स के कारण फैंस के बीच काफी मशहूर हैं. इस लिस्ट में उनका नाम होना बनता ही है. शायद यही वजह थी कि उन्‍हें डांस बेस्‍ड बॉलीवुड फिल्म ‘एबीसीडी 2’ में काम करने का मौका मिल पाया है. लोग कहते हैं कि वह मजे लेते हुए डांस करते हैं ओर यही कारण है कि उनकी तुलना गोविंदा से की जाती है.

यह भी पढ़ें: ऐड वर्ल्ड पे चलता है बॉलीवुड के इन सितारों का सिक्का

10) शाहरुख खान:- इस लिस्ट म,इ अगला नाम बॉलीवुड के ‘किंग खान’ यानी शाहरुख खान का है. शाहरुख खान ट्रेन्‍ड डांसर नहीं हैं लेकिन फिर भी डांस फ्लोर पर वह अपने मूव्‍स से लोगों का ध्‍यान अपनी ओर खींच लेते हैं. वह भले ही लॉक और पॉप न कर पाएं लेकिन अपने सिग्नचर स्‍टेप (दोनों बांहें फैलाकर) लोगों का दिल जरुर जीत लेते है.

 

Advertising