SSP ने रिश्वत, लापरवाही पर कार्रवाई की: तीन दरोगा निलंबित, एक चौकी प्रभारी लाइन हाजिर; नए चौकी प्रभारी तैनात – Mathura News h3>
राकेश पचौरी | मथुरा11 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मथुरा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने पुलिस विभाग में अनुशासन और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए कार्रवाई की है। उन्होंने रिश्वतखोरी और कार्य में लापरवाही के आरोपों में तीन उपनिरीक्षकों को निलंबित कर दिया है। इसके अतिरिक्त, एक चौकी प्रभारी को कर्तव्यों में शिथिलता बरतने पर लाइन हाजिर किया गया है।
पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, थाना राया में तैनात उपनिरीक्षक वीरेंद्र सिंह के खिलाफ रिश्वत लेने की शिकायत मिली थी। एसएसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच कराई, जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
इसी तरह, थाना रिफाइनरी में तैनात उपनिरीक्षक लोकेंद्र सिंह पर दो समुदायों के बीच हुए विवाद को गंभीरता से न लेने और समय पर आवश्यक कार्रवाई न करने का आरोप था। जांच में लापरवाही की पुष्टि होने पर उन्हें भी निलंबित कर दिया गया।
वहीं, थाना गोवर्धन में तैनात उपनिरीक्षक रजत दुबे के खिलाफ लंबित विवेचनाओं के निस्तारण में शिथिलता बरतने की शिकायत मिली थी। जांच के बाद आरोप सही पाए जाने पर उनके खिलाफ भी निलंबन की कार्रवाई की गई।
Advertising
इसके अलावा, वृंदावन स्थित रंगजी मंदिर चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह को चिन्हित माफियाओं की निगरानी और नियंत्रण संबंधी कार्यों में लापरवाही बरतने का दोषी पाए जाने पर लाइन हाजिर कर दिया गया है।
इन कार्रवाइयों के साथ ही, एसएसपी ने विभागीय आवश्यकताओं को देखते हुए पांच पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया है।
रिफाइनरी थाने में तैनात विक्रांत तोमर को बाद चौकी प्रभारी बनाया गया है। दीपक नागर को वृंदावन की रंगजी चौकी का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। साइबर थाने में तैनात शरद त्यागी को राधाकुंड चौकी प्रभारी बनाया गया है। राया थाना क्षेत्र के अनौडा चौकी प्रभारी कुशल पाल सिंह को बिचपुरी चौकी भेजा गया है, जबकि पुलिस लाइन में तैनात अनिरुद्ध सिंह को अनौडा चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News