Advertising
Home Breaking News Hindi ‘एक व्यक्ति अहंकार में चूर होकर शंकराचार्य का अपमान करता है’, CM...
Advertising
<

‘एक व्यक्ति अहंकार में चूर होकर शंकराचार्य का अपमान करता है’, CM योगी पर अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का हमला

0
‘एक व्यक्ति अहंकार में चूर होकर शंकराचार्य का अपमान करता है’, CM योगी पर अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का हमला


‘एक व्यक्ति अहंकार में चूर होकर शंकराचार्य का अपमान करता है’, CM योगी पर अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का हमला

आगरा पहुंचे ज्योतिष पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने भारतीय जनता पार्टी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तीखा हमला बोला. गो संरक्षण एवं जनजागरण के उद्देश्य से निकाली जा रही गविष्टि यात्रा के तहत रविवार को राजपुर चुंगी स्थित परशुराम मंदिर पार्क में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग दोहराई और लोगों से ऐसे जनप्रतिनिधियों को चुनने का आह्वान किया जो गाय को माता का दर्जा देने के पक्ष में हों.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सभी लोग शंकराचार्यों का सम्मान करते हैं, लेकिन एक व्यक्ति अहंकार में चूर होकर उनका अपमान कर रहा है. उन्होंने कहा कि शंकराचार्यों का अपमान मुगलों और अंग्रेजों ने भी नहीं किया था. यदि कोई व्यक्ति गलत है तो उसे गलत कहना ही पड़ेगा.

शंकराचार्य ने कहा कि देश में गाय को माता का दर्जा देने का वादा वर्षों से किया जाता रहा है, लेकिन आज तक इसे पूरा नहीं किया गया. उन्होंने कहा कि पिछले 78 वर्षों में जनता के साथ छल हुआ है और केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार भी अपने वादों को पूरा करने में असफल रही है. उन्होंने कहा कि गोमाता की पीड़ा को न समझना जनता के साथ धोखा है.

उन्होंने कहा कि उनकी यात्रा किसी व्यक्ति या दल के खिलाफ नहीं है, बल्कि गाय को माता घोषित कराने के लिए है. यदि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गाय को माता घोषित करते हैं तो वे उनकी भी प्रशंसा करेंगे. उन्होंने दावा किया कि भाजपा के भीतर दो विचारधाराएं हैं. एक भाजपा गाय और संतों का सम्मान करती है, जबकि दूसरी गाय को माता कहने और संतों का सम्मान करने को तैयार नहीं है.

राजनीतिक दलों की परीक्षा की बात करते हुए शंकराचार्य ने कहा कि सभी नेताओं और दलों को औपचारिक रूप से गाय को माता स्वीकार करना चाहिए. उन्होंने बताया कि अब तक इस कसौटी पर केवल महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे खरे उतरे हैं.

Advertising

इस बीच आगरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शंकराचार्य पर टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा कि वह उनका सम्मान करते हैं. हालांकि सैफई में शंकराचार्य के सम्मान को लेकर उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा. मौर्य ने इसे सैफई परिवार का ढोंग बताते हुए कहा कि राम और शिव भक्तों पर गोली चलवाना उनका वास्तविक चरित्र रहा है तथा समाजवादी पार्टी वर्ष 2047 तक सत्ता में नहीं आने वाली.

—- समाप्त —-

Advertising