Advertising
Home Breaking News Hindi CNG पंप पर लंबी लाइनों से मिलेगी दिल्ली वालो को निजात, यह...
Advertising
<

CNG पंप पर लंबी लाइनों से मिलेगी दिल्ली वालो को निजात, यह फैसला लेने जा रही सरकार

752

CNG पंप पर लगने वाली लंबी कतारों से दिल्ली वालो को जल्द निजात मिल सकता है. दिल्ली- NCR में CNG गैस की बढ़ती मांग को देखते हुए केंद्र सरकार सक्रिय हो गई है. लंबी कतारों को कम करने क लिए सरकार ने प्लानिंग कर ली है.

इसमें कोई दो मत नहीं है की दिल्ली या दिल्ली के आस पास वाले इलाकों में गाड़ी में CNG गैस भरवाना अपने आप में ही एक चुनौती भरा काम है. गैस भरवाने के लिए आपको लंबी लाइनों में काफी इंतज़ार करना पड़ता है तब जा कर नंबर आता है. कभी कभी तो लाइन में खड़े एक घंटा भी लग जाता है. ऐसे में आम जनता का काफी समय भी बर्बाद होता है.

50 नए फ्यूल खोलने जा रही है इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड

लेकिन, अब दिल्ली-एनसीआर के लोगों को लंबी कतार से राहत मिलने वाली है. दरअसल, गैस आपूर्ति कंपनी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीआई) पूरे दिल्ली-एनसीआर में 50 नए फ्यूल पंप खोलने जा रही है.

एक अंग्रेजी अखबार के हवाले से बताया गया है कि प्राकृतिक गैस का अग्रणी वितरक इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ये सारे नए पंप फरवरी 2019 तक स्थापित करेगी. इस विस्तार कार्यक्रम में दिल्ली से सटे पड़ोसी इलाके- नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और रेवाड़ी आदि सभी शामिल होंगे. पिछले महीने सुप्रीम कोर्ट ने बढ़ती मांग को देखते हुए वितरक कंपनी को और अधिक फ्यूल पंप खोलने को कहा था. नए गैस स्टेशन खुलने की वजह से दिल्ली की जनता को काफी सहूलियत भी मिलेगी.

अन्य शेहरों में भी खुल सकते है CNG पंप

इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड को हाल ही में उत्तर प्रदेश के मेरठ, मुजफ्फरनगर और शामली में CNG गैस की ब्रिक्री वाहनों के लिए और खाना बनाने के लिए पाइप के जरिये प्राकृतिक गैस का लाइसेंस मिला है. कंपनी ने हरियाणा के रेवाड़ी और करनाल में भी सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन के लिए लाइसेंस की मांग की है.

Advertising
Advertising