Advertising
Home Breaking News Hindi डॉक्टर नें पहले लड़की के साथ रेप किया बाद में वीडियो भी...
Advertising
<

डॉक्टर नें पहले लड़की के साथ रेप किया बाद में वीडियो भी बनाया : उत्तर प्रदेश

395

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक डॉक्टर नें अपने क्लीनिक में युवती के साथ पहले बलात्कार किया बाद में उसका वीडियो भी बनाया। वीडियो बनाने के बाद आरोपी डॉक्टर नें उसको ब्लैकमेल करके उसके साथ लगातार दुष्कर्म किया। बाद में जब युवती गर्भवती हुई तो उसने उससे शादी कर ली। आरोपी डॉक्टर नें बाद में धोखे से उसका गर्भपात कराकर उसे छोड़कर भाग गया। पुलिस नें कार्रवाई करते हुए चार लोगों के ख़िलाफ़ मुकदमा दर्ज कराया हैं।

यह भी पढे़ें :  खाई में मिला छह साल की बच्ची का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

कोतवाली नगर अंतर्गत के एक गांव की यवती ने कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज कराया हैं कि उसके गांव में एक दांत के डॉक्टर का क्लीनिक है। उस क्लीनिक में वह अपनी बहन को दिखाने के लिए गई थी। डॉक्टर नें बाद में उसे शाम को बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाया। इसी अश्लील वीडियो की वजह से वह उसके साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा बाद में जब उसे गर्भ ठहरा तो आरोपी डॉक्टर नें उससे शादी कर ली।

पुलिस नें बताया की आरोपी डॉक्टर नें उसे धोखे से दवाई खिलाई और उसका गर्भपात करा दिया। बाद में वह उस लड़की को छोड़कर चला गया। पीड़िता नें पुलिस से शिकायत की। पुलिस नें दोनों पक्षों से बातचीत करके समझौता कराया। बाद में आरोपी डॉक्टर नें लड़की को 68 हजार रुपए भी दिए।

यह भी पढे़ें : उत्तर प्रदेश में बालिका गृह से छुड़ाई गई 24 लड़कियां, मुजफ्फरपुर जैसा है मामला

Advertising