बीए के लिए एमएलवी में सीटों से ढाई गुना, सेमुमा में डेढ़ गुना ज्यादा आवेदन, साइंस-मैथ्स व कॉमर्स में सीटें खाली – Bhilwara News h3>
NEWS4SOCIALसंवाददाता | भीलवाड़ा जिले के दो सबसे बड़े राजकीय महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम सेमेस्टर प्रवेश के लिए विद्यार्थियों की पसंद बीए कोर्स पर केंद्रित नजर आ रही है। प्रवेश आवेदन की अंतिम दिन के बाद ताजा आंकड़ों के अनुसार एमएलवी राजकीय महाविद्यालय म
.
यानी दोनों कॉलेजों में बीए सबसे अधिक मांग वाला कोर्स बन रहा है। एमएलवी में कुल आवेदनों का करीब 60 प्रतिशत हिस्सा अकेले बीए में है। वहीं चार वर्षीय ऑनर्स कार्यक्रमों को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह दिखाई नहीं दे रहा। इससे स्पष्ट है कि रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए छात्र अभी भी पारंपरिक स्नातक पाठ्यक्रमों को ज्यादा सुरक्षित विकल्प मान रहे हैं। एमएलवी कॉलेज में बीए की एक सीट पर 2.36 और सेमुमा में 1.56 दावेदार हैं। दूसरी ओर कई व्यावसायिक और विज्ञान संकाय के पाठ्यक्रमों में सीटों के मुकाबले आवेदन कम हैं, जिससे वहां प्रवेश आसान रहने की संभावना है।
एमएलवी कॉलेज के आंकड़ों के अनुसार बीकॉम में 1200 सीटों पर 626 आवेदन, बीएससी बायोलॉजी में 264 सीटों पर 611 आवेदन और बीएससी मैथ्स में 264 सीटों पर 281 आवेदन आए हैं। वहीं बीबीए की 60 सीटों पर 147 आवेदन प्राप्त हुए हैं। चार वर्षीय बीए इकोनॉमिक्स और बीए जियोग्राफी ऑनर्स में स्टूडेंट्स ने एडमिशन लेने में रुचि नहीं दिखाई। इकोनॉमिक्स में 40 सीटों पर केवल 3 और ज्योग्राफी में 19 आवेदन ही पहुंचे हैं। वहीं, सेमुमा गर्ल्स कॉलेज में बीकॉम की 500 सीटों पर केवल 122 आवेदन, बीएससी बायोलॉजी की 176 सीटों पर 248 आवेदन, बीएससी मैथ्स की 88 सीटों पर 71 आवेदन तथा बीएससी होम साइंस की 88 सीटों पर 37 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इस बार मेरिट की सबसे ज्यादा टक्कर बीए और बीएससी बायोलॉजी में रहेगी, जबकि कॉमर्स और बायोलॉजी विषयों में बड़ी संख्या में सीटें खाली रहने की स्थिति बन सकती है।
बीबीए में भी सीट से ज्यादा आए आवेदन एमएलवी कॉलेज में पिछले साल से शुरू हुए सेल्फ फाइनेंस कोर्स बीबीए में इस बार 60 सीटों पर 147 आवेदन आए हैं। इस कोर्स में भी एक सीट पर दो से ज्यादा विद्यार्थी की दावेदारी रहेगी। बीबीए कोर्स करने के लिए पहले विद्यार्थियों को प्राइवेट कॉलेजों में मोटी फीस देकर एडमिशन लेना पड़ता था, अब सरकारी कॉलेज में बहुत कम फीस में इस कोर्स को किया जा सकता है।




