Advertising
Home Breaking News Hindi बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों ने अपनी पहली ही फिल्म से शुरु कर...
Advertising
<

बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों ने अपनी पहली ही फिल्म से शुरु कर दिया था ये काम

296

नई दिल्ली: आज की फिल्मों में आपको जहां एक तरफ एक्टिंग, गाने और डांस का तड़का दिखाई देता है वहीं आपको थिएटर की तरफ खीचनें के लिए निर्देशक अपनी फिल्म में कई ऐसे सीन रखते है. जिससे दर्शक फिल्म देखने को जरुर मजबूर होते है. आज फिल्मों में किसिंग सीन करना काफी आम सी बात होगी है. इसी कारण ही फिल्मों को देखने वालों की संख्या में काफी बढोत्तरी हुई है.

आज हम आपको इस आर्टिकल द्वारा उन पांच एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहें है जिन्होंने अपनी पहली ही फिल्म में किसिंग सीन को दर्शाया है.

बिपाशा बासु-

बिपाशा को बॉलीवुड की सबसे हसीन और बोल्ड अदाकारा के रूप में जाना जाता है. इन्होने अक्षय और बॉबी की फिल्म ‘अजनबी’ से अपने करियर की शुरुआत की. ये ही नहीं इस फिल्म में वह दोनों ही अभिनेताओं के साथ रोमांस करती हुई दिखाई दी. सिर्फ इतना नही फिल्म में वह कई किस सीन करती नजर आई.

सारा अली खान-

जल्द ही बड़े पर्दे पर सैफ की बेटी सारा अली खान दस्तक देने वाली है. हाल ही में उनकी पहली फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया है. जिसे काफी पसंद भी किया जा रहा है. लेकिन इस फिल्म में सारा सुशांत के साथ नजर आएगी. उन्होंने इस फिल्म में आते ही किस सीन दिया है जो काफी चर्चा बटोर रहा है.

कंगना रनौत-

इस लिस्ट में अगला नाम बॉलीवुड की क्वीन कंगना का है. उन्होंने बॉलीवुड के सीरियल किसर इमरान हाश्मी के साथ फिल्म गैंगस्टर से अपना करियर को शुरू किया. इस फिल्म में उन्होंने इमरान के साथ रोमांस भी किया है. साथ ही फिल्म में दोनों ने जमकर किसिंग सीन भी दिए.

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड पर चढ़ा हेलोवीन फेस्टिवल का क्रेज, सितारों ने डरावने कॉस्टयूम पहन शेयर की तस्वीरें

Advertising

उदिता गोस्वामी-

इस लिस्ट में नाम है उदिता गोस्वामी का. बेशक इनका बॉलीवुड सफर ज्यादा लंबा नहीं रहा है. लेकिन उन्होंने कई बड़े अभिनेताओं के संग काम किया है. उदिता ने अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत ‘पाप’ फिल्म से की थी, इस फिल्म में उनके अपोजिट शानदार अभिनेता जॉन अब्राहम थे. इस फिल्म में इनके जॉन के साथ काफी किसिंग सीन भी है.

ईशा गुप्ता-

ईशा का भी बॉलीवुड में करियर ग्राफ काफी ऊंचा नहीं जा पाया है. लेकिन उन्होंने जन्नत के दूसरे सीक्वंस यानि की जन्नत 2 में इमरान हाश्मी के साथ अपने करियर की शुरुआत की. इस फिल्म में दोनों की जोड़ी को खूब पसंद भी किया गया. इस फिल्म में दोनों ही एक-दूसरे को कई बार लिपलॉक करते भी नजर आए.

Advertising