Advertising
Home Breaking News Hindi Film Wrap: दिव्यांका के जुड़वा बेटों किन्नरों ने दिया आशीर्वाद, बहन के...
Advertising
<

Film Wrap: दिव्यांका के जुड़वा बेटों किन्नरों ने दिया आशीर्वाद, बहन के लिए ऋतिक ने मांगी थी मन्नत

0
Film Wrap: दिव्यांका के जुड़वा बेटों किन्नरों ने दिया आशीर्वाद, बहन के लिए ऋतिक ने मांगी थी मन्नत


Film Wrap: दिव्यांका के जुड़वा बेटों किन्नरों ने दिया आशीर्वाद, बहन के लिए ऋतिक ने मांगी थी मन्नत

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों अपने जुड़वा बेटों के साथ मातृत्व के खूबसूरत पल जी रही हैं. हाल ही में उनके नन्हे बेटों को किन्नरों का आशीर्वाद मिला, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में रहे. वहीं दूसरी ओर ऋतिक रोशन की बहन सुनैना रोशन ने अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि क्रैश डाइटिंग के कारण उनकी हालत इतनी गंभीर हो गई थी कि परिवार को लकवा, अंधेपन और कोमा तक का डर सता रहा था. सुनैना ने यह भी बताया कि उनकी सलामती के लिए भाई ऋतिक रोशन ने मंदिर में जाकर पूरी रात प्रार्थना की थी. बुधवार की ऐसी ही बड़ी खबरें पढ़ें हमारे फिल्म रैप में.

आलिया की ‘अल्फा’ से उदय चोपड़ा का भी कमबैक! अब बाइक नहीं, कलम से कर रहे स्टंट

बॉलीवुड एक्टर उदय चोपड़ा को स्क्रीन पर नजर आए 10 साल से ज्यादा हो चुके हैं. लेकिन फैंस आज भी धूम फिल्मों के लिए उन्हें खूब याद करते हैं. कई लोगों को तो अभी भी आस है कि जब भी धूम 4 आएगी, उदय चोपड़ा का बतौर एक्टर कमबैक होगा. लेकिन सबसे बड़ा सरप्राइज यह है कि आलिया भट्ट और शरवरी की मच-अवेटेड फिल्म अल्फा से उदय का कमबैक हो चुका है. हालांकि, इस बार वह बड़े पर्दे पर नहीं, बल्कि पर्दे के पीछे वापसी कर रहे हैं

बहन के लिए तड़पे ऋतिक रोशन, मंदिर में रातभर मांगी दुआ, वजन घटाने की सनक में जा सकती थी जान!

एक भाई अपनी बहन के लिए क्या-क्या नहीं कर सकता ये बात बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन साबित करते हैं. उनकी बहन सुनैना रोशन ने हाल ही में एक वीडियो के जरिए अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौरों में से एक का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि साल 2001 में वजन कम करने के लिए की गई क्रैश डाइटिंग ने उनकी सेहत को इतना नुकसान पहुंचाया कि उन्हें ट्यूबरकुलोसिस मेनिन्जाइटिस (TB Meningitis) जैसी गंभीर बीमारी हो गई. 

Advertising

42 की उम्र में जुड़वा बेटों की मां बनी TV एक्ट्रेस, घर आए किन्नर, नाचते-गाते दिया आशीर्वाद

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया पेरेंट क्लब में शामिल हो चुके हैं. 42 की उम्र में एक्ट्रेस जुड़वा बेटों की मां बनी. शादी के 10 साल बाद उनकी झोली खुशियों से भर चुकी है. 

‘ओपन जीप में बदले कपड़े-घरों में जाकर किया टॉयलेट’, बालिका वधु एक्ट्रेस ने सही तकलीफें, छलका दर्द!

टीवी इंडस्ट्री में आज कलाकारों के लिए वैनिटी वैन, मेकअप रूम और तमाम सुविधाएं आम बात हैं. लेकिन ‘बालिका वधु’ फेम एक्ट्रेस स्मिता बंसल का कहना है कि उनके दौर में हालात बिल्कुल अलग थे. हाल ही में उन्होंने अपने शुरुआती दिनों के संघर्ष को याद करते हुए कई दिलचस्प किस्से सुनाए.

Alpha Teaser: आलिया का एक्शन, पिता के रोल में बॉबी देओल, टीजर से गायब शरवरी

एक्शन और रोमांच से भरपूर फिल्म अल्फा की पहली झलक रिलीज हो गई है. यशराज फिल्म के स्पाई यूनिवर्स में अल्फा की एंट्री हो चुकी है. बॉबी देओल, आलिया भट्ट और शरवरी वाघ स्टारर फिल्म का टीजर दमदार है. मूवी में 18 साल की होने पर आलिया भट्ट को पहला किलिंग असाइनमेंट मिलता है. आलिया और बॉबी को बाप-बेटी के रोल में देखना रोचक है.

—- समाप्त —-

Advertising