Advertising
Home Breaking News Hindi आजकल लोगों पर kiki challenge करने का भूत सवार हो रखा हैं
Advertising
<

आजकल लोगों पर kiki challenge करने का भूत सवार हो रखा हैं

357

आजकल दुनिया भर में  लोगों को kiki challenge करने का शौक लगा हैं। आईए हम आपको बताते है आख़िर kiki challenge है क्या? kiki challenge का मतलब है कि चलती हुई गाड़ी से नीचे उतरकर अपना वीडियो शूट करना kiki challenge हैं। इस चैलेंज को केवल आम लोग ही नहीं कर रहे हैं बल्कि सेलेब्रिटी भी kiki challenge को करके अपना वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। अब तक अदा शर्मा, नोरा फतेही और करिश्मा शर्मा इस चैलेंज को कर चुकी है।

दिल्ली पुलिस नें दी है चेतावनी

दिल्ली पुलिस नें अपने ट्विटर अकाउंट पर एंबुलेंस की एक तस्वीर लगाई हैं जिसमें ट्वीट करते हुए दिल्ली पुलिस नें लिखा हैं की अगर आप kiki challenge को करते हुए सड़क पर किसी दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं तो ऐसे में डांस आपके लिए अस्पतला के दरवाजे खोल देगा।

#kiki challenge या keke challenge है क्या?

कनाडा के ही शार्ट वीडियो बनाने वाले theshiggyshow  ने रैपर drake के  in my feelings गाने पर रोड पर डांस किया। इस डांस की एक छोटी-सी वीडियो बनाकर theshiggyshow  नें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया, जो वायरल हो गया है। इस वीडियो को 7 लाख़ बार बार देखा जा चुका हैं। इसके बाद theshiggyshow  के इस डांस को लोगों नें खूब फौलो किया।

यह ख़तरनाक चैलेंज हैं

हम आपको बता दे की kiki challenge डांस करने का एक खतरनाक चैलेंज हैं जिसमें आपको चलती हुई कार से उतरकर डांस करके अपना वीडियो बनाना पड़ता हैं। ऐसा करने पर आपको दुर्घटना का सामना भी करना पड़ सकता हैं हो सकता है की आपकी जान भी चली जाए। इसलिए इस तरह के चैलेंज को करने से पहले आपको अपनी सुऱक्षा के बारे में सोचना चाहिए।

Advertising

यह भी पढ़ें : टॉयलेट सीट पर बैठा था अजगर फिर जो हुआ वो आप खुद ही पढ़े

Advertising