Advertising
Home Top stories रीवा को फिर मिली तैराकी की सुविधा: आज से शुरू हुआ...
Advertising
<

रीवा को फिर मिली तैराकी की सुविधा: आज से शुरू हुआ पुराना मिहिर सेन तरणताल; महिलाओं के लिए शाम 5 से 6 बजे तक का टाइम फिक्स – Rewa News

0
रीवा को फिर मिली तैराकी की सुविधा:  आज से शुरू हुआ पुराना मिहिर सेन तरणताल; महिलाओं के लिए शाम 5 से 6 बजे तक का टाइम फिक्स – Rewa News

रीवा को फिर मिली तैराकी की सुविधा: आज से शुरू हुआ पुराना मिहिर सेन तरणताल; महिलाओं के लिए शाम 5 से 6 बजे तक का टाइम फिक्स – Rewa News


रीवा शहर के लोगों के लिए लंबे समय बाद अच्छी खबर आई है। नगर निगम ने 8 जून से मिहिर सेन तरणताल आम नागरिकों के लिए खोल दिया है। अब शहरवासी यहां आकर तैराकी का आनंद ले सकेंगे। इसके लिए नगर निगम ने पंजीयन प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। करीब तीन दशक से अधिक पुराने इस तरणताल का हाल ही में जीर्णोद्धार कराया गया है, जिसके बाद इसे दोबारा शुरू किया गया है। सदस्यता और प्रति घंटा शुल्क दोनों विकल्प नगर निगम ने तैराकी करने वालों के लिए दो तरह की व्यवस्था बनाई है। जो लोग नियमित रूप से तैराकी करना चाहते हैं, उनके लिए 2500 रुपए प्रतिमाह की सदस्यता तय की गई है। वहीं जो लोग कभी-कभार तैराकी करना चाहते हैं, वे 100 रुपए प्रति घंटे का शुल्क देकर भी पूल का उपयोग कर सकेंगे। तीन सत्रों में होगी तैराकी तरणताल में तैराकी के लिए दिनभर में तीन अलग-अलग सत्र निर्धारित किए गए हैं। सुबह 6 बजे से 10 बजे तक सभी लोगों के लिए स्विमिंग पूल खुला रहेगा। महिलाओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शाम 5 बजे से 6 बजे तक का समय केवल महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। इसके बाद शाम 6 बजे से 8 बजे तक फिर सभी लोगों को तैराकी की अनुमति रहेगी। नगर निगम के अनुसार एक समय में अधिकतम 30 लोगों को ही पूल में प्रवेश दिया जाएगा, ताकि सुरक्षा और व्यवस्था बनी रहे। पंजीयन के लिए जरूरी होंगे दस्तावेज तरणताल में प्रवेश के लिए पंजीयन कराना अनिवार्य होगा। पंजीयन के समय आधार कार्ड, वोटर आईडी, अंकसूची या जन्म प्रमाण पत्र में से कोई एक दस्तावेज प्रस्तुत करना होगा। 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए माता-पिता या अभिभावक की लिखित अनुमति जरूरी होगी। वहीं पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों को तरणताल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। बच्चों के लिए विशेष नियम नगर निगम ने बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अलग नियम बनाए हैं। 5 से 14 वर्ष तक के बच्चों के साथ अभिभावक का मौजूद रहना अनिवार्य होगा। बिना अभिभावक के इस आयु वर्ग के बच्चों को पूल में प्रवेश नहीं मिलेगा। सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम तरणताल में सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता दी गई है। प्रत्येक सत्र में लाइफगार्ड और प्रशिक्षित तैराकी प्रशिक्षक मौजूद रहेंगे। जिन लोगों को तैरना नहीं आता, उन्हें केवल कम गहराई वाले हिस्से में ही रहने की अनुमति होगी।इसके अलावा किसी भी संक्रामक बीमारी से पीड़ित व्यक्ति को पूल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा, ताकि अन्य लोगों के स्वास्थ्य पर कोई खतरा न हो। डाइविंग पूल फिलहाल रहेगा बंद नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल केवल स्विमिंग पूल को ही शुरू किया गया है। डाइविंग पूल सुरक्षा कारणों से अगले आदेश तक बंद रखा जाएगा। सुरक्षा मानकों की समीक्षा के बाद ही उसके संचालन पर निर्णय लिया जाएगा। निजी एजेंसी चयन की प्रक्रिया जारी नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार तरणताल के संचालन और रखरखाव के लिए निजी एजेंसी चयन की प्रक्रिया अभी जारी है। हालांकि लोगों की सुविधा और मांग को देखते हुए नगर निगम ने स्वयं इसके संचालन का निर्णय लिया है, ताकि शहरवासियों को तैराकी की सुविधा का लाभ जल्द से जल्द मिल सके। नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित नियमों का पालन करें और इस सार्वजनिक सुविधा का जिम्मेदारी के साथ उपयोग करें।

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News

Advertising