रविवार, 28 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

सरकार ने लिया बड़ा फैसला, अब मिलावटियों की खैर नहीं

विधानसभा सत्र के दिन आए कांग्रेस सरकार कई अहम मुद्दों पर कड़े फैसले ले रही है।

सरकार ने लिया बड़ा फैसला, अब मिलावटियों की खैर नहीं

विधानसभा सत्र के दिन आए कांग्रेस सरकार कई अहम मुद्दों पर कड़े फैसले ले रही है। इसी सिलसिले में अब सरकार ने कहा है कि अगर अब राज्य में कोई खाद्य पदार्थों में मिलावट करता पाया गया तो उसे कड़ी से कड़ी सजा होगी।

विज्ञापन

राज्य की गहलोत सरकार मिलावटखोरों और नकली दवाई बनाने वालों पर नकेल कसने जा रही है। दरअसल, राज्य विधानसभा में सरकार ने खाद्य पदार्थों में मिलावट और नकली दवाई बनाने व बेचने पर दोषी पाए जाने की सूरत में अपराधियों को मिलने वाली सजा में संशोधन किया और इसे गैर जमानती और आजीवन कारावास करने के लिए प्रस्तावित किया है।

कांग्रेस नेतृत्व वाली राजस्थान सरकार में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने कहा, सरकार ने प्रदेश में मिलावटी खाद्य पदार्थ और नकली दवाइयों के कारोबार को रोकने के लिए कानून को सख्त करने के लिए आश्वस्त किया है और इसमें दोषी पाए जाने वाले को उम्रकैद की सजा होगी।

raghu

पंद्रह हजार नौकरियां

रोजगार देने के संदर्भ में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में 15 हजार पदों पर भर्तियां की जाएंगी। उन्होंने बताया कि 737 डॉक्टरों की भर्तियों के लिए वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है। साथ ही 2000 डॉक्टरों की भर्ती के लिए वित्त विभाग को प्रस्ताव भिजवाया गया है। इन भर्तियों के बाद प्रदेश के किसी भी हिस्से में डॉक्टरों की कमी नहीं रहने दी जाएगी।

ये भी पढ़ें : जानिए जयपुर के मुख्य दर्शनीय ऐतिहासिक स्थल

AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →