रविवार, 28 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

महिला के शारीरिक सम्बन्ध बनाने से इंकार करने पर शख्स ने उठाया ये कदम

महाराष्ट्र के पालघर जिले के विरार में सेक्स को लेकर ऐसा काण्ड हुआ कि सभी हैरान हो गए। अक्सर सुनने में आता है कि बाप ने बेटी के साथ बलात्कार किया।

महिला के शारीरिक सम्बन्ध बनाने से इंकार करने पर शख्स ने उठाया ये कदम

महाराष्ट्र के पालघर जिले के विरार में सेक्स को लेकर ऐसा काण्ड हुआ कि सभी हैरान हो गए। अक्सर सुनने में आता है कि बाप ने बेटी के साथ बलात्कार किया। किसी बच्ची के साथ बर्बरता की गयी। लेकिन यहाँ मामला एक दम अलग है। इस मामलें में शख्श औरत के साथ शारीरिक सम्बन्ध न बना पाया इसलिए महिला की हत्या कर दी।

विज्ञापन

आपको बता दें कि महाराष्ट्र के साइवान गांव में एक 40 वर्षीय शादीशुदा महिला ने शारीरिक संबंध बनाने से इनकार कर दिया तो शख्स ने उसे मौत की नींद में सुला दिया। पुलिस ने जब इस मामलें की जांच की तो इस बात का खुलासा हुआ।

पुलिस जांच में पता चला कि महिला अपने खेत में मृत पाई गई थी। महिला का नाम अनीता मडके है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि अनीता मडके फसलों पर उवर्रक छिड़कने के लिए 15 जुलाई की सुबह खेत गई थीं लेकिन वह देर शाम तक नहीं लौटीं तो उसके परिवार वालों ने उसकी खोजबीन करनी शुरू की। फिर खेत में महिला मृत पाई गई।

पुलिस ने केस दर्ज किया और आगे की जांच में जुट गई। कुछ सुरागों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। आरोपी का नाम राजेश पवार बताया जा रहा है। राजेश पवार को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की गई तो उसने हत्या की बात कबूल ली।

पुलिस अधिकारी हेमंत काटकर ने कहा- राजेश पवार को पुलिस ने 17 जुलाई को हिरासत में लिया और रात-भर पूछताछ की। जहां उसने जुर्म को कबूल लिया।

यह भी पढ़ें: सवाल 92- बलात्कार से सम्बंधित धारा 376 में क्या है नियम और सज़ा का प्रावधान?

पुलिस ने शुरूआती जांच में जो पता लगाया उसके मुताबिक, जब महिला अपने खेत में पहुंची तो राजेश पवार ने उसे वहीं रोक लिया और शारीरिक संबंध बनाने की बात करने लगा। महिला ने सम्बन्ध बनाने से मना कर दिया। इसके बाद महिला ने उसकी हरकत को पूरे गाँव वालों को इस बारे में बताने की बात की।

महिला ने उसे धमकाया और कहा कि वो ये बात वह अपने पति को बोल देगी। उसकी बात से गुस्साये राजेश ने धारदार हथियार से उस पर वार करके भाग निकला। पुलिस ने राजेश पवार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

PV

Pradeep Verma

Hindi literature , Films Enthusiastic, Screenplay Writer and Cricket Lover. सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →