Advertising
<

प्री-मानसून में अच्छी बरसात,ओले गिरे,आज 25 जिलों में अलर्ट: तापमान में गिरावट; बारिश के बीच हीटवेव की चेतावनी, जानें- कब से बदलेगा मौसम – Jaipur News

0
प्री-मानसून में अच्छी बरसात,ओले गिरे,आज 25 जिलों में अलर्ट:  तापमान में गिरावट; बारिश के बीच हीटवेव की चेतावनी, जानें- कब से बदलेगा मौसम – Jaipur News

प्री-मानसून में अच्छी बरसात,ओले गिरे,आज 25 जिलों में अलर्ट: तापमान में गिरावट; बारिश के बीच हीटवेव की चेतावनी, जानें- कब से बदलेगा मौसम – Jaipur News

जयपुर41 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राजस्थान में प्री-मानसून की शुरुआत अच्छी रही। 4 जून की शाम से 5 जून की सुबह तक बांसवाड़ा, बूंदी और भीलवाड़ा समेत कई जिलों में 3 इंच तक पानी बरसा। चूरू, हनुमानगढ़ और बीकानेर में ओले भी गिरे।

आंधी-बारिश के कारण अधिकतम तापमान में 5 डिग्री तक गिरा है। करौली, दौसा, डूंगरपुर, नागौर और जयपुर समेत कई शहरों का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया।

मौसम विभाग ने शनिवार को 25 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। हालांकि, 8 जून से राज्य के पश्चिमी हिस्सों में एक बार फिर गर्मी के तेवर तीखे होने और हीटवेव की चेतावनी है।

राजस्थान के मौसम की PHOTOS..

Advertising

बीकानेर में शाम को आंधी-बारिश के कारण पूरे शहर में विजिबिलिटी कम हो गई। चारों ओर छाई धूल के कारण लोगों को काफी परेशानी हुई।

उदयपुर में शुक्रवार को आंधी के कारण जगह-जगह पेड़ गिर गए। जिले में बीते दो दिन से आंधी-बारिश के कारण मौसम बदला है।

ये शहर रहे सबसे ज्यादा गर्म

गर्मी-बारिश से जुड़े अपडेट्स

  • जैसलमेर सबसे ज्यादा गर्म रहा: पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस जैसलमेर में दर्ज किया गया। इसके अलावा श्रीगंगानगर में 41.5, बाड़मेर में 40.8, जोधपुर में 39.5, बीकानेर में 39.2, जालौर, चूरू व पाली में 38, हनुमानगढ़ में 37.5, पिलानी में 37.2 और उदयपुर में 37 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।
  • बारिश से लुढ़का पारा: जयपुर, अजमेर, उदयपुर, भरतपुर, कोटा और बीकानेर संभाग के क्षेत्रों में 4 से 5 जून के बीच हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सबसे ज्यादा बरसात भीलवाड़ा के शाहपुरा में 75 MM (करीब 3 इंच) दर्ज की गई। इसके अलावा अजमेर में 45 MM, बूंदी के नैनवां, भीलवाड़ा के कछोला व भरतपुर के बयाना में 34-34 MM तथा चित्तौड़गढ़ के भैंसरोडगढ़ और भरतपुर के वैर में 31-31 MM बारिश दर्ज हुई।
  • दोपहर बाद चली तेज आंधी, बारिश के साथ ओले गिरे: शुक्रवार को बीकानेर संभाग के इलाकों में दोपहर बाद मौसम अचानक बदल गया। बीकानेर, हनुमानगढ़ और चूरू के क्षेत्रों में घने बादल छा गए और कई जगहों पर धूलभरी तेज आंधी चलने के साथ ही तूफानी बारिश हुई।आगे कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान के बड़े शहरों में मौसम

जयपुर: राजधानी में शुक्रवार को दिनभर मौसम साफ रहा। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने जयपुर में अगले दो-तीन दिन इसी तरह का मौसम रहने और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है।

बादलों की आवाजाही के कारण जयपुर के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

कोटा: गुरुवार रात रुक-रुक कर हुई बारिश का असर शुक्रवार को दिखाई दिया। बारिश के बाद शहर के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले 24 घंटों में यहां 10 मिलीमीटर (mm) बारिश रिकॉर्ड की गई है। लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

कोटा बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। लोगों को गर्मी और उमस से थोड़ी राहत मिली है।

सीकर: शुक्रवार को दिनभर धूप में तेजी रही। हालांकि, पिछले दिनों हुई आंधी-बारिश के असर से तापमान में करीब 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि इससे एक दिन पहले गुरुवार को यहां का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस रहा था।

मौसम में बदलाव के असर सुबह और शाम को गर्मी कम हो गई। हालांकि, उमस भी बढ़ गई है।

जोधपुर: मौसम में आए बदलाव से लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली है। यहां अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.0 डिग्री कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 5.5 डिग्री कम है।

जोधपुर में एक दुकान मालिक ने हलवाइयों को गर्मी से राहत देने के लिए विशेष ‘कूलिंग वाटर फव्वारे’ लगवाए हैं।

अलवर: दोपहर करीब 1 बजे तक जिले में घने बादल छाए रहे। जिले का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस ही दर्ज किया गया। शाम होते-होते एक बार फिर आसमान में बादल छा गए और मौसम सुहावना बना रहा। जिले में रविवार तक तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट है।

अलवर में आगामी दिनों में मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहने की संभावना है।

उदयपुर: लेकसिटी में शुक्रवार को मौसम सामान्य रहा। इससे पहले तड़के सुबह शहर के भींडर कस्बे में बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को उदयपुर का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

उदयपुर में बादलों की आवाजाही बनी हुई है, जिससे तेज धूप और गर्मी से लोगों को राहत मिली।

अजमेर: गुरुवार देर रात को हुई आंधी-बारिश के शुक्रवार को गर्मी कम महसूस हुई। अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आने वाले दिनों में आंधी-बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

अजमेर में आने वाले दिनों में जिले के मौसम में बड़ा बदलाव होने की उम्मीद है। तापमान में और गिरावट आ सकती है।

खबरें और भी हैं…

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News