खान पर केस दर्ज करने का विरोध, ज्ञान बिंदु के छात्रों का भी प्रदर्शन…देर रात तक तनातनी – Patna News

0
खान पर केस दर्ज करने का विरोध, ज्ञान बिंदु के छात्रों का भी प्रदर्शन…देर रात तक तनातनी – Patna News

खान पर केस दर्ज करने का विरोध, ज्ञान बिंदु के छात्रों का भी प्रदर्शन…देर रात तक तनातनी – Patna News

  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • Protest Against Filing Of Case Against Khan, Students Of Gyan Bindu Also Demonstrated… Tension Continued Till Late Night

पटना1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

खान की गिरफ्तारी की आशंका और ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद को जेल भेजने के विरोध में दोनों के छात्र शुक्रवार को सड़क पर उतर आए। देर रात तक हंगामा और नारेबाजी होती रही। इस बीच किसी उपद्रवी ने ज्ञान बिंदु कोचिंग पर गोबर फेंक दिया, जिससे इलाका तनावपूर्ण हो गया।

बिगड़ते माहौल को देखते हुए प्रशासन ने देर रात खान की कोचिंग के गेट पर ताला लगवाकर वहां मौजूद भीड़ को खदेड़ दिया।खान के छात्रों का कहना था कि पुलिस ने बिना गहन जांच के महज आशंका के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है, जो पूरी तरह गलत है।

वहीं ज्ञान बिंदु कोचिंग के छात्रों ने रौशन आनंद, उनके भाई और स्टाफ को जेल भेजने के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उनक आरोप था कि पुलिस ने एकतरफा और जल्दबाजी में कार्रवाई की है। तीनों को तुरंत रिहा किया जाए।दोनों गुटों के बीच जारी तनातनी और छात्रों के भारी आक्रोश को देखते हुए पूरे इलाके को पुलिस छावनी में बदल दिया गया। रात 8 बजे से ही कदमकुआं, पीरबहोर समेत आसपास के पांच थानों की पुलिस और पुलिस लाइन से अतिरिक्त बल को तैनात कर दिया गया। गश्त बढ़ा दी गई। एसएसपी और सिटी एसपी ने भी नजर बना रखी थी।

खान ने पहले पुलिस की तारीफ की, अब कहा-देरी से आई

उधर, इस प्रकरण में खान बार-बार अपने बयान से पलट रहे हैं। 2 जून की रात कहा था-10 राउंड गोली चली है। 3 जून को पलट गए। उनकी आेर से दर्ज कराई गई एफआईआर में भी गोली चलने की बात नहीं है। 3 जून को पुलिस की तारीफ कर रहे थे कि रात दो बजे तक रही। नीतीश कुमार के जाने के बाद पुलिस से ऐसी कार्रवाई की उम्मीद नहीं थी। अब शुक्रवार को कहा-पुलिस लेट से आई थी। पुलिस को आने में देर लगती है।

वो लोग माला चढ़ाने आए थे? मारने की नीयत से जमा हुए थे

खान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। उसमें कह रहे हैं-वो लोग हमको ही मारने की नीयत से जमा हुए थे। मेरे ऊपर माला चढ़ाने आए थे? मुझे पता था पुलिस को पहुंचने में समय लगेगा। पुलिस वहां उड़कर तो नहीं पहुंचती, इसलिए गार्ड्स ने सेल्फ डिफेंस में फायरिंग की। गार्ड क्यों रखते हैं ताकि समय पड़े तो लोगों को बचा सकें। जब तक पुलिस नहीं आई थी, तब तक एक बॉडीगार्ड को क्या करना चाहिए था? क्या गार्ड्स ने किसी पर फायरिंग की?

देर रात ज्ञान बिंदु पर गोबर फेंका, पुलिस ने खान की कोचिंग को बंद कराया

बच्चों से खान बोले, कोचिंग बंद हुई तो फीस बढ़ जाएगी

खान का एक और वीडियो सामने आया है। इसमें वह क्लासरूम में बच्चों को कोचिंग पर हमले के बारे में बता रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज दिखाकर बता रहे हैं कि जो कोचिंग के गार्ड को लेकर जा रहा है, उसकी गिरफ्तारी अब तक नहीं हुई है। मुद्दे को भटकाया जा रहा है। अगर खान ग्लोबल स्टडीज बंद हो गई तो अगले 6 महीनों में कई कोचिंग संस्थानों की फीस 1 लाख से 1.50 लाख तक पहुंच जाएगी। खान ने कहा कि मेरा मकसद पैसा कमाना नहीं है। कोचिंग के गार्ड को बेरहमी से पीटा गया। 20-25 लोगों ने उसे सड़कों पर पीटा। वो क्लासरूम में फीस घटाने की भी बात कर रहे हैं। खान एक किताब लेकर आते हैं और कहते हैं-विद्या की कसम खाकर कहता हूं, उस दिन फायरिंग हुई थी।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News