बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 7 जून को: दरभंगा में 21 केंद्रों पर होगी परीक्षा, सुबह 10:30 बजे तक ही मिलेगा प्रवेश, – Darbhanga News h3>
दरभंगा में बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीईटी-बीएड 2026) होने जा रही है। इसके सफल एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर समाहरणालय स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में केंद्राधीक्षकों की ब्रीफिंग आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर समाहर्ता (राजस्व) मनोज कुमार ने की। सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी परीक्षा
बैठक में बताया गया कि राज्य नोडल विश्वविद्यालय बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा (CET-B.Ed.-2026) का आयोजन 7 जून 2026 (रविवार) को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक किया जाएगा। परीक्षा जिला मुख्यालय के 21 परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न होगी। परीक्षा की सारी तैयारियां पूरी
अधिकारियों ने बताया कि, परीक्षा को स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी केंद्राधीक्षकों को उपस्थिति पत्रक, रोल नंबर स्टीकर, निर्देशिका सहित आवश्यक सामग्री उपलब्ध करा दी गई है। परीक्षा कार्य में प्रतिनियुक्त सभी वीक्षक एवं कर्मियों को परीक्षा दिवस पर सुबह 7 बजे तक केंद्रों पर उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है। सुबह 10:30 बजे तक ही मिलेगी एंट्री परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक ही दिया जाएगा। प्रवेश-पत्र एवं फोटो पहचान पत्र के आधार पर प्रवेश की अनुमति होगी। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के बाद अभ्यर्थियों की बायोमैट्रिक उपस्थिति दर्ज की जाएगी। महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों की अलग-अलग फ्रिस्किंग की व्यवस्था की गई है। केंद्राधीक्षकों को मुख्य द्वार पर आवश्यक जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में भेजने का निर्देश दिया गया है। इस कार्य में महिला एवं पुरुष शिक्षक, स्टेटिक दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी तथा पुलिस बल सहयोग करेंगे।
मोबाइल, कैलकुलेटर सहित इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर प्रतिबंध परीक्षा केंद्र के अंदर किसी भी प्रकार की लिखित सामग्री, सादा कागज, क्लिपबोर्ड, कैलकुलेटर, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, डिजिटल डायरी, पामटॉप, पीडीए या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। यदि किसी अभ्यर्थी के पास परीक्षा के दौरान ऐसे उपकरण पाए जाते हैं तो उसके विरुद्ध बिहार परीक्षा संचालन अधिनियम, 1981 के तहत कार्रवाई की जाएगी। केंद्राधीक्षकों को यह भी निर्देश दिया गया कि 10:30 बजे के बाद किसी भी परिस्थिति में किसी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही परीक्षा समाप्त होने से पहले किसी अभ्यर्थी को केंद्र छोड़ने की अनुमति नहीं होगी। प्रवेश पत्र की दो प्रतियां लाना अनिवार्य परीक्षार्थियों को अपना प्रवेश पत्र वेबसाइट से डाउनलोड कर उसकी दो प्रतियां परीक्षा केंद्र पर लानी होंगी। दोनों प्रतियों पर वीक्षक के हस्ताक्षर किए जाएंगे, जिसमें से एक प्रति अभ्यर्थी को वापस कर दी जाएगी। आधार कार्ड तथा आवेदन के समय दिए गए पहचान पत्र को साथ लाना भी अनिवार्य होगा। हर 48 परीक्षार्थियों पर चार वीक्षक तैनात होंगे बैठक में बताया गया कि प्रत्येक 48 परीक्षार्थियों पर चार वीक्षक तैनात किए जाएंगे तथा प्रत्येक कक्ष में न्यूनतम दो वीक्षक रहेंगे। सभी परीक्षा केंद्रों पर जैमर लगाने और उसके सुचारु रूप से कार्य करने की भी व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। ब्रीफिंग कार्यक्रम में सदर अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि लाल बाबू, डॉ. अरविंद कुमार, रामसेवक झा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। प्रशासन ने सभी अधिकारियों एवं केंद्राधीक्षकों को परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने का निर्देश दिया है।
बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – BiharNews