नई दिल्ली: आगामी लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह ने चुनावों को ध्यान में रखते हुए अखिल भारतीय स्तर पर ‘संपर्क फॉर समर्थन’ का प्रारंभ किया है. वहीं उन्हीं के पार्टी के कुछ नेता ऐसा भी है जो आगामी चुनावों में पार्टी के प्रदर्शन को लेकर सशंकित है. हरियाणा के कुरुक्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के सांसद राज कुमार सैनी ने एक बार फिर अपनी ही पार्टी पर तंज कसा है. इस बयान के बाद से पार्टी की किरकिरी भी हो रही है.
राज कुमार सैनी का कहना है भाजपा 90 फीसदी सीटें हार जाएगी
राज कुमार सैनी ने कहा है कि आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भाजपा 90 फीसदी सीटें हार जाएगी. उन्होंने साफ कहा है कि बीजेपी के पास न तो कोई इरादा है और न ही कोई सही नीतियां है. इस बारे में राज कुमार सैनी ने फरीदाबाद के तिगांओं गांव में ‘लोकतंत्र बचाओ’ रैली को संबोधित करने के दौरान यह बातें कही है. बता दें कि काफी समय से भाजपा सांसद अपनी ही पार्टी की आलोचना करते हुए मिले है. उन्होंने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के पास न ही कोई नीतियां है न ही सही इरादा है. आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में पार्टी के टिकट पर लड़ने वाले 90 फीसदी लोग हारेंगे.
भारतीय राष्ट्रीय लोक दल पर भी किया हमला
ये ही नही इस दौरान सैनी ने भारतीय राष्ट्रीय लोक दल पर भी हमला किया है, और कहा है ये एक ऐसी पार्टी है जिसके नेताओं के ऊपर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हुए है ऐसे में यह सत्ता में आना चाहती है. उन्होंने आगे कहा है कि बेरोजगारी की समस्या का भाषण देने से कुछ नहीं होता है न ही कोई चीज हल होगी. इसके लिए जमीनी स्तर पर कार्य करने की जरूरत है. बीजेपी सांसद ने गरीबी के मुद्दों को उठाने का भरोसा किया है. पिछले कुछ वक्त से अपनी ही पार्टी की निंदा करने को लेकर सांसद काफी चर्चाओं में रहें है. बता दें कि हल ही उन्होंने एक रैली को संबोधित करने के दौरान भाजपा पार्टी की चुनाव टिकट पर चुनाव ना लड़ने का ऐलान भी किया था.
यह भी पढ़ें: चुनाव में मोदी की विजय रथ को रोकने के लिए कांग्रेस ने बनाया नया फार्मूला















