Advertising
Home Top stories Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 13 फ़रवरी के मुख्य...
Advertising
<

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 13 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार

0
Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 13 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 13 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार

10:53 PM, 13-Feb-2026

Bihar: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी की मां का अंतिम संस्कार, कई मंत्री और विधायक रहे मौजूद

राधा देवी लंबे समय से बीमार थीं। बीती रात मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। देर शाम उनका पार्थिव शरीर मुंबई से दरभंगा लाया गया, जहां अंतिम संस्कार किया गया।

और पढ़ें

10:44 PM, 13-Feb-2026

Bihar: अंतिम संस्कार से पहले अर्थी से शव उठाकर पोस्टमार्टम को भेजा, गांव में चर्चा; जानें क्या है मामला

Bihar News: पुलिस को 20 वर्षीय लड़की की संदिग्ध मौत की जानकारी मिली। जांच के दौरान पाया गया कि परिजन अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहे थे, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पढ़िए पूरी खबर…. और पढ़ें

10:13 PM, 13-Feb-2026

Advertising

Bihar News : पप्पू यादव जेल से हुए रिहा, न्यायपालिका का जताया आभार, कहा- सच और झूठ का फैसला हुआ है

Bihar : पटना सिविल कोर्ट से आज पूर्णिया सांसद को जमानत मिल गई। जमीन और घर को कब्जा करने के एक पुराने मामले में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था। जेल से निकलते ही उन्होंने न्यायपालिका का आभार जताया। और पढ़ें

09:25 PM, 13-Feb-2026

पूर्णिया में एनएच 107 पर काल बनी तेज रफ्तार बस: दो दोस्तों को रौंदा, ग्रामीणों ने चार घंटे तक किया सड़क जाम

पूर्णिया के जानकीनगर में एनएच 107 पर तेज रफ्तार बस की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों, राजेश और सुशील की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने 4 घंटे तक सड़क जाम रखा। पुलिस ने बस ज़ब्त कर जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें

09:12 PM, 13-Feb-2026

होली पर घर आने का वादा अधूरा: सहरसा में नदी किनारे मिले सिरकटे शव की गुत्थी सुलझी, युवक की हत्या से सनसनी

सहरसा में सुरसर नदी किनारे मिले सिरकटे शव की पहचान 26 वर्षीय राजेश कुमार के रूप में हुई। बेंगलुरु में मजदूरी करने वाला राजेश होली पर घर आने वाला था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

और पढ़ें

08:56 PM, 13-Feb-2026

दरभंगा में एटीएम फ्रॉड: मददगार बनकर 60 हजार की ठगी, मोबाइल नंबर डालने के बहाने बदला था कार्ड; हड़कंप

दरभंगा के सिंहवाड़ा बाजार स्थित एक्सिस बैंक एटीएम में मददगार बनकर आए शातिरों ने कार्ड बदलकर 60 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने खाता लॉक कर प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस बैंक विवरण के आधार पर जांच कर रही है। 

और पढ़ें

08:45 PM, 13-Feb-2026

Bihar: UGC रेगुलेशन 2026 पर रार, सहरसा में सड़कों पर उतरा छात्र हुजूम; केंद्र से एक्ट लागू करने की मांग

सहरसा में यूजीसी रेगुलेशन 2026 पर रोक के खिलाफ छात्रों ने विशाल मार्च निकाला। उन्होंने रोहित एक्ट लागू करने और उच्च शिक्षण संस्थानों में जातीय भेदभाव रोकने के लिए सशक्त कानून की मांग करते हुए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

और पढ़ें

08:37 PM, 13-Feb-2026

Biahr News: पूर्णिया में कटिहार के युवक की सड़क हादसे में मौत, काम निपटाकर घर लौटने के दौरान हुआ हादसा

पूर्णिया से काम निपटाकर कटिहार लौट रहे बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। GMCH पूर्णिया में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस अज्ञात वाहन और चालक की तलाश में जुटी है। और पढ़ें

08:31 PM, 13-Feb-2026

Bihar: मधुबनी में पूर्व प्रिंसिपल के घर भीषण डकैती, 25 नकाबपोश बदमाशों ने की लूटपाट; नेपाल भागे अपराधी

मधुबनी के लदनिया थाना क्षेत्र स्थित गजहरा गांव में पूर्व प्रिंसिपल डॉ. दयाकांत झा के घर 20-25 नकाबपोश अपराधियों ने डकैती की। नगद व जेवरात लूटे और विरोध पर मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज की, अपराधी नेपाल भाग निकले।

और पढ़ें

08:18 PM, 13-Feb-2026

Bihar News: जमीनी विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट, लाठी-डंडे चले, ईंट-पत्थर फेंके गए; तीन लोग गंभीर घायल

एनटीपीसी थाना अंतर्गत सहनौरा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के दौरान दोनों ओर से लाठी-डंडे चले और एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर भी फेंके गए। और पढ़ें

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News

Advertising