Advertising
Home Top stories चंदेरिया में पहली बार दिखा दुर्लभ ब्रॉन्जबैक ट्री स्नेक: खूबसूरत और...
Advertising
<

चंदेरिया में पहली बार दिखा दुर्लभ ब्रॉन्जबैक ट्री स्नेक: खूबसूरत और दुर्लभ सांप ने बढ़ाई उत्सुकता, सुरक्षित रेस्क्यू के बाद जंगल में छोड़ा – Chittorgarh News

0
चंदेरिया में पहली बार दिखा दुर्लभ ब्रॉन्जबैक ट्री स्नेक:  खूबसूरत और दुर्लभ सांप ने बढ़ाई उत्सुकता, सुरक्षित रेस्क्यू के बाद जंगल में छोड़ा – Chittorgarh News

चंदेरिया में पहली बार दिखा दुर्लभ ब्रॉन्जबैक ट्री स्नेक: खूबसूरत और दुर्लभ सांप ने बढ़ाई उत्सुकता, सुरक्षित रेस्क्यू के बाद जंगल में छोड़ा – Chittorgarh News


चंदेरिया क्षेत्र में पहली बार एक दुर्लभ और बेहद खूबसूरत ब्रॉन्जबैक ट्री स्नेक दिखाई दिया है, जिससे वन्यजीव प्रेमियों में उत्साह है। आमतौर पर सांप दिखने पर लोग डर जाते हैं, लेकिन यह सांप अपनी अलग बनावट और सुंदर रंगों की वजह से चर्चा में आ गया। खास बात यह है कि चंदेरिया में इस प्रजाति का यह पहला दर्ज रेस्क्यू माना जा रहा है। सांप दिखने की सूचना मिलने पर चित्तौड़गढ़ वन्यजीव एवं पर्यावरण संरक्षण समिति की टीम मौके पर पहुंची और उसे सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। वन्यजीव विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह की दुर्लभ प्रजाति का मिलना क्षेत्र की समृद्ध जैव विविधता का संकेत है और यह बताता है कि यहां का प्राकृतिक माहौल अभी भी वन्यजीवों के लिए अनुकूल है। घर की सफाई के दौरान दिखा सांप, तुरंत बुलाई गई रेस्क्यू टीम जानकारी के अनुसार चंदेरिया निवासी करण लाल कीर अपने घर की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें एक अलग तरह का सांप दिखाई दिया। सांप की बनावट और रंग सामान्य प्रजातियों से अलग होने के कारण उन्होंने उसे नुकसान पहुंचाने के बजाय चित्तौड़गढ़ वन्यजीव एवं पर्यावरण संरक्षण समिति से संपर्क किया। सूचना मिलते ही संस्था के अनुभवी रेस्क्यूर मुबारिक खान मौके पर पहुंचे और पूरी सावधानी के साथ सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के दौरान आसपास मौजूद लोगों को भी सांप के बारे में जानकारी दी गई। बाद में उसे किसी सुरक्षित प्राकृतिक क्षेत्र में छोड़ दिया गया। सुंदरता और खास पहचान के लिए जाना जाता है यह सांप संस्था के सचिव राहुल वानखेड़े ने बताया कि ब्रॉन्जबैक ट्री स्नेक भारत की सबसे आकर्षक और सुंदर सांप प्रजातियों में शामिल है। इसके शरीर पर कांस्य रंग की चमकदार पट्टी, बड़ी आंखें और पतला शरीर इसे दूसरी प्रजातियों से अलग बनाता है। यह मुख्य रूप से पेड़ों पर रहने वाला सांप है और अपनी तेज गति के लिए जाना जाता है। देखने में सुंदर होने के बावजूद यह सांप विषहीन होता है और इंसानों के लिए किसी तरह का खतरा पैदा नहीं करता। यह छिपकलियों, मेंढकों और अन्य छोटे जीवों को खाकर प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वन्यजीव विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसी प्रजातियां पर्यावरण के स्वास्थ्य का संकेत होती हैं और इनके संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। जैव विविधता का संकेत, लोगों से की गई अपील वन्यजीव संरक्षण समिति का मानना है कि चंदेरिया क्षेत्र में ब्रॉन्जबैक ट्री स्नेक का पहली बार रिकॉर्ड होना स्थानीय जैव विविधता के लिए अच्छी खबर है। इससे यह संकेत मिलता है कि क्षेत्र में वन्यजीवों के लिए अनुकूल माहौल मौजूद है। संस्था ने आम लोगों से अपील की है कि यदि घर, खेत या आसपास किसी भी प्रकार का सांप दिखाई दे तो उसे मारने या नुकसान पहुंचाने की कोशिश न करें। प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को सूचना दें।

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News

Advertising