बांका में 256 बोतल विदेशी शराब पकड़ी: डॉक्टर का लोगो लगी कार से तस्करी, झारखंड से लाई जा रही थी खेप;कार चालक और 2 आरोपी फरार – Banka News h3>
बांका के शंभूगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार को शंभूगंज-खेसर मुख्य मार्ग पर बरौथा गांव के समीप एक टाटा कार से 256 बोतल विदेशी शराब बरामद की। इस दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया, जबकि कार चालक सहित दो अन्य आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा के निर्देश पर की गई कार्रवाई। जब्त शराब की कुल मात्रा 96 लीटर गिरफ्तार तस्कर की पहचान मालडीह पंचायत के नरौन गांव निवासी नीतीश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से शराब से लदी कार तथा एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है। बरामद शराब में 375 एमएल की रॉयल स्टैग, स्टारलाइन रिजर्व समेत विभिन्न ब्रांडों की विदेशी शराब शामिल है। पुलिस के अनुसार जब्त शराब की कुल मात्रा करीब 96 लीटर है। एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद ने बताया कि बांका एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा को सूचना मिली थी कि जेएच-04जे-5432 नंबर की एक सफेद टाटा कार से बड़ी मात्रा में शराब की खेप लाई जा रही है। सूचना के आधार पर एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम में थानाध्यक्ष के अलावा दारोगा शंकर शर्मा, राममोहन,आदर्श कुंदन, आदित्य कुमार और सौरभ कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। छापेमारी के दौरान पुलिस को बरौथा गांव स्थित लचका पुल के पास संदिग्ध कार खड़ी दिखाई दी। पुलिस वाहन के करीब पहुंचती, उससे पहले चालक और एक अन्य तस्कर खेतों की ओर भाग निकले। हालांकि कार की पिछली सीट पर बैठे नीतीश कुमार को पुलिस ने मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। आसपास के गांवों में पहुंचाई जानी थी शराब प्रारंभिक जांच में पता चला है कि शराब की खेप झारखंड से लाई जा रही थी। इसे नरौन, भागवतचक, बरौथा, मालडीह समेत आसपास के गांवों में विभिन्न तस्करों तक पहुंचाया जाना था। पुलिस ने इस मामले में चंद्रदीप उर्फ बालकृष्ण तथा बरौथा निवासी मनोज यादव समेत अन्य आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। फरार तस्करों और गिरोह के सरगना की तलाश जारी है। जांच के दौरान एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ। शराब ढोने के लिए इस्तेमाल की जा रही कार पर डॉक्टर का प्रतीक चिह्न लगा हुआ था, ताकि पुलिस को भ्रमित किया जा सके। इतना ही नहीं, वाहन पर लगा नंबर भी फर्जी पाया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि नंबर की सत्यता की जांच कराई जा रही है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार नीतीश कुमार पहले भी शराब तस्करी के मामलों में जेल जा चुका है। वर्ष 2024 में भी वह इसी आरोप में गिरफ्तार हुआ था, जबकि इससे छह वर्ष पूर्व भी उसे जेल भेजा गया था। फिलहाल पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेजते हुए बांका जेल भेज दिया है।
बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – BiharNews