Advertising
Home Top stories खाटूश्यामजी के विकास को लेकर जयपुर में बैठक: डिप्टी सीएम दीया...
Advertising
<

खाटूश्यामजी के विकास को लेकर जयपुर में बैठक: डिप्टी सीएम दीया कुमारी बोलीं- लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी, स्वदेश दर्शन योजना के तहत काम होंगे – Sikar News

0
खाटूश्यामजी के विकास को लेकर जयपुर में बैठक:  डिप्टी सीएम दीया कुमारी बोलीं- लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी, स्वदेश दर्शन योजना के तहत काम होंगे – Sikar News

खाटूश्यामजी के विकास को लेकर जयपुर में बैठक: डिप्टी सीएम दीया कुमारी बोलीं- लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी, स्वदेश दर्शन योजना के तहत काम होंगे – Sikar News

खाटूश्यामजी के दर्शन के 2 दिन बाद ही जयपुर में डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने अधिकारियों व श्रीश्याम मंदिर कमेटी के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। गौरतलब है कि डिप्टी सीएम दीया कुमारी 26 अक्टूबर को खाटू दर्शन करने पहुंची थी। इस दौरान मंदिर के विकास कार्यों

.

खाटूश्यामजी के विकास कार्यों को लेकर जयपुर मीटिंग में चर्चा करती डिप्टी सीएम दीया कुमारी।

खाटूश्यामजी के विकास को लेकर जनप्रतिनिधियों से सुझाव मांगे

आज जयपुर के पर्यटन भवन में हुई बैठक में बाबा श्याम के दरबार में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुगम व्यवस्थाएं तैयार करने को लेकर चर्चा की गई। बैठक में डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने कहा कि स्वदेश दर्शन 2.0 योजना से खाटूश्यामजी का विस्तृत विकास करके श्रद्धालुओं व स्थानीय नागरिकों समेत व्यापारियों को सुविधाएं देना ही सरकार की प्राथमिकता है। उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने बैठक में खाटूश्यामजी के विकास को लेकर जनप्रतिनिधियों से सुझाव मांगे।

जयपुर के पर्यटन भवन में हुई बैठक में खाटूश्यामजी के विकास कार्यों से जुड़े अधिकारी, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और मंदिर कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Advertising

दीया कुमारी ने खाटूश्यामजी के विकास कार्यों के लिए एक कमेटी का गठन करने के निर्देश देते हुए कहा कि कमेटी में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, व्यापार मंडलों के पदाधिकारियों को शामिल किया जाएगा। केंद्र सरकार से खाटूश्यामजी के विकास के लिए 88 करोड़ रुपए की राशि जारी हुई है। इस बजट के तहत पार्किंग की प्रोपर व्यवस्था, श्रद्धालुओं के लिए मंदिर तक ई-रिक्शा की व्यवस्था, आने-जाने के लिए रास्ते, खाने-पीने के कियोस्क का मैनेजमेंट शामिल है।

बैठक में खाटूश्यामजी के विकास को‌ लेकर सुझाव भी लिए गए।

दांतारामगढ़ एसडीएम मोनिका सामोर ने बताया- अभी जो‌ काम हो रहा है, आज की मीटिंग में उसका रिव्यू किया गया है। डिप्टी सीएम दीया कुमारी खाटूश्यामजी के विकास को लेकर बेहद गंभीर हैं। उन्होंने केंद्र सरकार के बजट के अलावा जरूरत पड़ने पर आगामी प्रदेश बजट में भी खाटू के लिए बजट जारी करने की मंशा जताई है।

खाटूश्यामजी के जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धालुओं के लिए रिंग रोड, बिना परेशानी के दर्शन व्यवस्था, मल्टी स्टोरी पार्किंग, अन्य पार्किंग वाली जगहों पर अलग-अलग एंट्री-एग्जिट बनाने की मांग की है। श्री श्याम मंदिर कमेटी के प्रताप सिंह चौहान ने सुझाव दिया कि मंदिर के एग्जिट पॉइंट को चौड़ा करवाने का सुझाव दिया, ताकि दर्शन के बाद श्रद्धालुओं की भीड़ एक जगह जमा नहीं हो।

बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़, विधानसभा प्रत्याशी गजानंद कुमावत, जिला महामंत्री राजेश रोलन, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह कारंगा, जिला उपाध्यक्ष नेमीचंद कुमावत, पवन पुजारी, पूर्व पालिकाध्यक्ष ममता मुंडोतिया, मंदिर कमेटी के अध्यक्ष पृथ्वी सिंह चौहान, मानवेंद्र सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News

Advertising