मंगलवार, 23 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

ऐसा कौन सा देश है जहां सेक्स करने के लिए छुट्टी दी जाती हैं?

यूरोप के देश डेनमार्क की सरकार ने जन्मदर में बढ़ोतरी लाने के लिए कई तरह के विज्ञापन अभियान चलाए हैं.

ऐसा कौन सा देश है जहां सेक्स करने के लिए छुट्टी दी जाती हैं?

यूरोप के देश डेनमार्क की सरकार ने जन्मदर में बढ़ोतरी लाने के लिए कई तरह के विज्ञापन अभियान चलाए हैं. इन विज्ञापनों के माध्यम से डेनिश सरकार देश के लोगों से ज्यादा से ज्यादा सेक्स करने की अपील कर रही है, जिससे देश की जनसंख्या बढ़ाई जा सके. डेनमार्क की जन्मदर पिछले 27 सालों में सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई है. सरकार का कहना है-'डेनमार्क को बचाने के लिए खूब सेक्स करो'.

विज्ञापन

इसी अभियान के तहत डेनमार्क में लाए गए एक विज्ञापन 'डू इट फॉर मॉम' की अपील के अंदाज ने इसे खासा लोकप्रिय बना दिया है. इस विज्ञापन के माध्यम से सरकार ने लोगों से छुट्टियों पर जाने और ज्यादा से ज्यादा सेक्स करने की अपील की है. इस विज्ञापन में कहा गया है कि डेनमार्क का भविष्य सिर्फ एक ही चीज बचा सकती है और वह सरकार नहीं सेक्स है.

sex non fiii

डू इट फॉर मॉमः इस विज्ञापन के माध्यम से डेनिश सरकार ने कपल्स को छुट्टियां लेने के लिए प्रोत्साहित किया है ताकि वे इन छुट्टियों के दौरान जमकर सेक्स कर सकें और इससे बच्चों की जन्मदर को बढ़ाया जा सके. इस विज्ञापन में लोगों से अपील की गई है कि ऐसा अपनी मां के लिए करो (डू इट फॉर मॉम) क्योंकि देश की आबादी तेजी से बूढ़ी हो रही है और इसलिए देश को खत्म होने से बचाने के लिए सेक्स करो. इसमें बूढ़े होते माता-पिता से अपने बेटे-बहुओं को छुट्टियों पर भेजने की अपील की जाती है ताकि उन्हें नाती-पोता मिल सकें. इसमें कहा गया है कि आधे से ज्यादा डेनिश लोग वैकेशन के दौरान ज्यादा सेक्स करते हैं इसलिए आप भी वैकेशन पर जाइए और सेक्स करिए. ऐसा आप अपनी मां के लिए कीजिए, डेनमार्क के लिए कीजिए. इसमें कहा गया है, 'अगर 'वे ऐसा अपने देश के लिए नहीं करेंगे तो निश्चित तौर पर अपनी मां के लिए करेंगे.'

डू इट फॉर डेनमार्क:पिछले साल मार्च में भी इसी तरह की अपील वाला एक विज्ञापन 'डू इट फॉर डेनमार्क' बनाया था जिसमें लोगों से छुट्टियां लेने और उस दौरान ज्यादा से ज्यादा सेक्स करने की अपील की गई थी. इस विज्ञापन में एम्मा नामक एक डेनिश लड़की को दिखाया गया है जो कि डेनमार्क में ही पली-बढ़ी है लेकिन मां के गर्भ में वह पेरिस में आई थी, जहां उसके पैरंट्स छुट्टियां मनाने गए थे. इस कहानी के माध्यम से यह बताने की कोशिश की गई है कि डेनिश लोग वैकेशन के दौरान ज्यादा सेक्स करते हैं क्योंकि तब वह अपने पार्टनर को एक नए अंदाज में देखते हैं जिससे उनके अंदर सेक्स की इच्छा जाग उठती है.

sex horomone non 1

इसमें कहा गया है कि डेनमार्क की 10 फीसदी महिलाएं छुट्टियों के दौरान प्रेग्नेंट होती हैं और डेनमार्क के आधे से ज्यादा लोगों का कहना है कि वे छुट्टियों के दौरान ज्यादा सेक्स करते हैं. इसलिए आप एक ट्रिप बुक कीजिए, शायद पेरिस की? और लव मेकिंग में व्यस्त हो जाइए. लोगों से अपील की गई है कि वे ज्यादा से ज्यादा सेक्स करके की डेनमार्क के भविष्य को सुरक्षित बना सकते हैं.

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारी पर आधारित हैं. News4social इनकी पुष्टि नहीं करता है. यह खबर इंटरनेट से ली गयी है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

यह भी पढ़े:सरकारी नौकरी के साथ अपना Business कर सकते हैं ?

S

Shashwat

शशवत News4Social के वरिष्ठ संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय घटनाक्रम, ताज़ा समाचार और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जटिल जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में पाठकों तक पहुँचाने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →