Advertising
Home Breaking News Hindi दिग्गज अभिनेता सौमित्र चटर्जी की हालत अब भी नाजुक, डॉक्‍टर ने दिए...
Advertising
<

दिग्गज अभिनेता सौमित्र चटर्जी की हालत अब भी नाजुक, डॉक्‍टर ने दिए ये संकेत

332
दिग्गज अभिनेता सौमित्र चटर्जी की हालत अब भी नाजुक, डॉक्‍टर ने दिए ये संकेत

दिग्गज बांग्ला अभिनेता सौमित्र चटर्जी (Soumitra Chatterjee) कुछ दिनों पहले कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए कोलकाता के बेले व्यू अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी अभी भी हालत गंभीर बनी हुई है. अस्पताल के सूत्रों ने कहा कि अभिनेता की हालत अभी ठीक नहीं है. इससे पहले, चटर्जी को दो बार कॉन्वेलेसेंट प्लाज्मा थेरेपी दी गई थी.

सूत्रों ने कहा, ‘अगर उनकी तबीयत में सुधार नहीं दिखता तो उन्हें इन्वेसिव वेंटिलेशन सपोर्ट पर रखा जा सकता है. उन्हें रविवार दोपहर से ही काफी तेज बुखार आ रहा है. अभिनेता का एमआरआई भी कराया गया, लेकिन रिपोर्ट में कोई भी समस्या नहीं दिखी.’ अस्पताल के 15 डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य पर निगरानी रख रही है.

बता दें, चटर्जी 5 अक्टूबर को कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद उन्हें तड़के दूसरे दिन अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

यह भी पढ़े:प्रधानमंत्री युवा रोजगार योजना क्या है?

Source link

Advertising