Advertising
Home Breaking News Hindi Bigg Boss 14: काम्या पंजाबी ने शो को बताया ‘बोरिंग’, कहा- ‘हम...
Advertising
<

Bigg Boss 14: काम्या पंजाबी ने शो को बताया ‘बोरिंग’, कहा- ‘हम एंटरटेन नहीं हो रहे’

328
Bigg Boss 14: काम्या पंजाबी ने शो को बताया ‘बोरिंग’, कहा- ‘हम एंटरटेन नहीं हो रहे’

नई दिल्लीः टीवी के चर्चित शो ‘बिग बॉस 14’ (Bigg Boss 14) में ‘वीकेंड का वार’ के बाद घर से एक सदस्य की विदाई भी हो गई. इसमें घर के सीनियर्स का अहम रोल रहा. बिग बॉस ने सीनियर्स यानी सिद्धार्थ शुक्ला, हिना खान और गौहर खान ने आपसी सहमति कर सारा गुरपाल को घर के बाहर का रास्ता दिखा दिया है. सारा शो से बाहर हो गई हैं. कुछ लोगों के ये शो काफी पसंद आ रहा, लेकिन कुछ को बोरिंग लग रहा है. काम्या पंजाबी के साथ ही साथ बीते सीजन की कंटेस्टेंट रह चुकी शेफाली जरीवाला को भी नया सीजन कुछ जम नहीं रहा है.

काम्या पंजाबी ने हाल ही में सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर एक ट्वीट किया था. काम्या पंजाबी ने लिखा था कि इस सीजन में सिद्धार्थ को देखकर ऐसा लग रहा है वो बिग बॉस 13 देख रही हैं. अब काम्या पंजाबी ने तो ‘बिग बॉस 14’ के सभी कंटेस्टेंट्स को बोरिंग ही बता दिया है. काम्या पंजाबी ने लिखा है, ‘मुझे ये सारे के सारे बहुत बोरिंग लगते है. कलर्स टीवी प्लीज कुछ करो ये रोज रोज एक ही बात को लेकर ड्रामा और एंटरटेनमेंट कुछ नहीं.’

वहीं शेफाली जरीवाला ने ट्वीट किया है, ‘ऐसा लग रहा है कि सिद्धार्थ शुक्ला और निक्की तम्बोली ही इस शो को चला रहे है. आपको क्या लगता है?’ शेफाली जरीवाला तो सारा गुरपाल के इविक्शन से भी काफी निराश हैं.

बता दें शो के सभी कंटेस्टेंट अपनी रणनीति और खेल की वजह से सुर्खियों में हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर निक्की तंबोली के खेल को लेकर दर्शकों में नाराजगी दिखी. इसके चलते ‘बिग बॉस’ शो की काफी आलोचना भी हुई. ट्विटर पर इस फैसले की खिलाफत हो रही है, दर्शक लगातार ट्वीट कर रहे हैं.

खबरें पढ़ें :प्रधानमंत्री युवा रोजगार योजना क्या है?

Source link

Advertising