नई दिल्ली: ड्रामा क्वीन कही जाने वाली राखी सावंत (Rakhi Sawant) अक्सर सुर्खियों में रहती हैं. राखी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. वे आए दिन अपने कॉमिक वीडियो भी पोस्ट करती रहती हैं. उनकी इन वीडियो को खूब पसंद किया जाता है. अब एक बार फिर राखी अपने एक नए वीडियो को लेकर चर्चा में आ गई हैं.
राखी का ‘नागिन’ अवतार
बीते दिनों ‘बिग बॉस 14’ (Bigg Boss 14) में राखी (Rakhi Sawant) का जलवा देखने को मिला था. राखी ने लोगों का खूब मनोरंजन किया था. अब राखी का ये नया वीडिओ भी लोगों को खूब भा रहा है. इस बार राखी ने दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी (Sridevi) का ‘नागिन’ वाला अवतार धारण किया है.
हंस-हंसकर हो जाएंगे लोटपोट
इस वीडियो में राखी (Rakhi Sawant) का ये अवतार देखने के बाद लोग अपनी हंसी पर काबू नहीं रख पा रहे हैं. वीडियो में राखी ‘मैं तेरी दुश्मन…’ गाने पर थिरकती नजर आ रही हैं. बता दें, ओरिजिनल गाने में श्रीदेवी की जगह राखी ने सिर्फ अपना चेहरा लगाया है. ये उन्होंने किसी एप का इस्तोमाल कर किया है.
खूब वायरल हो रहा है वीडियो
अब राखी (Rakhi Sawant) का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. फैंस जमकर राखी के इस वीडियो पर कमेंट्स कर रहे हैं. इसी के साथ लोग उनसे यह भी जानने की कोशिश कर रहे हैं आखिर उन्होंने इस वीडियो को बनाने के लिए किस ऐप का इस्तेमाल किया गया है.
यह भी पढ़े: क्या हम दूसरे प्रदेशों की आईडी से दिल्ली में सेविंग अकाउंट खुलवा सकते हैं और कैसे?
राखी की फेवरेट एक्ट्रेस हैं श्रीदेवी
इस वीडियो को पोस्ट करते हुए राखी (Rakhi Sawant) ने इसके साथ कैप्शन में बताया कि श्रीदेवी उनकी पसंदीदा एक्ट्रेस हैं. हालांकि, उन्होंने इस फिल्म का नाम ‘नागिन’ लिख है, जबकि फिल्म का नाम ‘नगिना’ है. राखी ने लिखा, ‘मुझे श्रीदेवी जी से प्यार है. फिल्म नागिन मेरी पसंदीदा फिल्मों में से एक है. अगर दोबारा यह फिल्म बनाई जाती है तो इसमें किसे कास्ट किया जाना चाहिए. देखिए और अपनी पसंद कमेंट में बताएं.’









