Advertising
Home Breaking News Hindi पहले DRS नहीं लिया, फिर डगआउट में साथी खिलाड़ियों से भिड़ा… अफगान...
Advertising
<

पहले DRS नहीं लिया, फिर डगआउट में साथी खिलाड़ियों से भिड़ा… अफगान बल्लेबाज का गुस्सा कैमरे में कैद

0
पहले DRS नहीं लिया, फिर डगआउट में साथी खिलाड़ियों से भिड़ा… अफगान बल्लेबाज का गुस्सा कैमरे में कैद


पहले DRS नहीं लिया, फिर डगआउट में साथी खिलाड़ियों से भिड़ा… अफगान बल्लेबाज का गुस्सा कैमरे में कैद

मुल्लांपुर टेस्ट में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान पर पारी और 300 रनों से बड़ी जीत हासिल की. भारत ने मुकाबले में मेहमान टीम को कमबैक करने का कोई मौका नहीं दिया. हालांकि तीसरे दिन के खेल में एक ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. अफगानिस्तान की टीम एक बार फिर डीआरएस को लेकर बड़ी गलती कर बैठी और इस बार उसकी कीमत एक अहम विकेट गंवाकर चुकानी पड़ी. दिलचस्प बात यह रही कि जब रिप्ले सामने आया तो साफ हो गया कि बल्लेबाज अगर रिव्यू लेता तो आसानी से बच सकता था.

भारत के 564/8 के स्कोर के जवाब में अफगानिस्तान की पहली पारी महज 152 रनों पर सिमट गई. इस तरह टीम इंडिया को 412 रनों की बड़ी बढ़त मिली और कप्तान शुभमन गिल ने तुरंत फॉलोऑन देने का फैसला किया. हालांकि अफगानिस्तान की पारी खत्म होने से पहले जो DRS ड्रामा हुआ, उसने मैच का माहौल ही बदल दिया.

अफगानिस्तान की पारी के 58वें ओवर में स्पिनर मानव सुथार गेंदबाजी कर रहे थे. उनकी एक गेंद मोहम्मद सलीम सफी के पैड पर लगी और अंपायर रिचर्ड इलिंगवर्थ ने बिना देर किए उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट दे दिया. पहली नजर में ऐसा लगा कि सलीम सफी रिव्यू लेने पर विचार कर रहे हैं. उन्होंने कुछ पल रुककर अपने साथी खिलाड़ियों की ओर भी देखा, लेकिन फिर अचानक पवेलियन की तरफ चल पड़े. किसी ने डीआरएस लेने का संकेत नहीं दिया और विकेट हाथ से निकल गया.
यह भी पढ़ें: मुल्लांपुर टेस्ट में टीम इंडिया की रिकॉर्डतोड़ जीत, अफगानिस्तान तीसरे दिन ही पस्त

सलीम सफी के आउट होने के कुछ ही मिनट बाद जब बॉल-ट्रैकिंग सामने आई तो अफगानिस्तान के खेमे में मायूसी छा गई. रिप्ले में साफ दिखा कि गेंद लेग स्टम्प के बाहर पिच हुई थी.क्रिकेट के नियमों के मुताबिक ऐसी स्थिति में बल्लेबाज आउट नहीं दिया जा सकता. यानी अगर सफी ने डीआरएस लिया होता तो अंपायर का फैसला पलट जाता और वह नॉट आउट करार दिए जाते.

रिप्ले सामने आने के बाद अफगानिस्तान के डगआउट का माहौल पूरी तरह बदल गया. खिलाड़ी और कोचिंग स्टाफ काफी निराश नजर आए. कई खिलाड़ियों के चेहरे पर साफ दिखाई दे रहा था कि वे इस गलती से बेहद खफा हैं. जब सलीम सफी जब डगआउट पहुंचे तो उन्होंने अफगान खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ से तीखी बहस की. ऐसा लग रहा था कि टीम के सदस्य यह समझने की कोशिश कर रहे थे कि आखिर बल्लेबाज ने रिव्यू क्यों नहीं लिया.
यह भी पढ़ें: टीम इंडिया को मिला नया स्पिन स्टार, मानव सुथार ने डेब्यू पर जड़ा ‘सिक्सर’, रिकॉर्ड्स की बारिश

Advertising

हालांकि इस पूरे घटनाक्रम के बीच सबसे बड़ा फायदा भारत के युवा स्पिनर मानव सुथार को मिला. 23 वर्षीय स्पिनर ने डेब्यू टेस्ट इनिंग्स में शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट झटके. सुथार ने अफगानिस्तान के बल्लेबाजी क्रम को पूरी तरह तहस-नहस कर दिया और डेब्यू टेस्ट को यादगार बना दिया. उनकी फिरकी के सामने अफगान बल्लेबाज लगातार संघर्ष करते नजर आए.

अफगानिस्तान को 152 रन पर समेटने के बाद भारत ने फॉलोऑन देकर मैच पर अपनी पकड़ पूरी तरह बना ली. लेकिन तीसरे दिन का सबसे चर्चित पल मानव सुथार की गेंदबाजी नहीं, बल्कि अफगानिस्तान की वह DRS चूक रही, जिसने पूरे डगआउट को हैरान और परेशान कर दिया.

—- समाप्त —-

Advertising