Advertising
Home Top stories ग्वालियर पुलिस की कॉम्बिंग गश्त: शहर और देहात में 270 इनामी...
Advertising
<

ग्वालियर पुलिस की कॉम्बिंग गश्त: शहर और देहात में 270 इनामी और वारंटी दबोचे, घर में सो रहे गुंडे सीधे पहुंचे हवालात – Gwalior News

0
ग्वालियर पुलिस की कॉम्बिंग गश्त:  शहर और देहात में 270 इनामी और वारंटी दबोचे, घर में सो रहे गुंडे सीधे पहुंचे हवालात – Gwalior News

ग्वालियर पुलिस की कॉम्बिंग गश्त: शहर और देहात में 270 इनामी और वारंटी दबोचे, घर में सो रहे गुंडे सीधे पहुंचे हवालात – Gwalior News


ग्वालियर में अमन-चैन कायम रखने और शातिर अपराधियों के मन में खाकी का खौफ पैदा करने के लिए ग्वालियर पुलिस ने रविवार-सोमवार दरमियानी रात ‘कॉम्बिंग गश्त’ (सघन चेकिंग अभियान) की। पुलिस कप्तान (एसएसपी) के अचानक फील्ड में उतरते ही एक्शन मोड में आई पुलिस टीमों ने उन बदमाशों को दबोच लिया, जो महीनों और सालों से पुलिस को चकमा देकर फरारी काट रहे थे। रात 10 बजे से शुरू हुए इस ऑपरेशन में पुलिस को जो भी बदमाश जिस हाल में मिला, उसे वैसे ही उठाकर सीधे हवालात ले आई। महज कुछ घंटों के भीतर जिले भर से 270 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 297 चिन्हित गुंडों और हिस्ट्रीशीटरों के ठिकानों पर अचानक दस्तक देकर उनकी वर्तमान गतिविधियों को वेरिफाई किया गया। पैदल गश्त और ढाबा-लॉज की चेकिंग ग्वालियर एसएसपी धर्मवीर सिंह के निर्देश पर रविवार रात 10 बजे जिले के सभी सीएसपी, थाना प्रभारी और लाइन का अतिरिक्त बल अपने-अपने इलाकों में मुस्तैद हुआ। पुलिस की टीमों ने संवेदनशील इलाकों और तंग गलियों में पैदल गश्त की। इस दौरान रास्ते में मिले संदिग्धों को रोककर पूछताछ की गई और उनके पहचान पत्रों की जांच हुई। रात के सन्नाटे में संदिग्धों के छिपने के ठिकानों जैसे- बैंक एटीएम (ATM), होटल, लॉज, धर्मशाला और हाइवे किनारे बने ढाबों पर अचानक चेकिंग की गई। कुछ घंटों के भीतर हुई रिकॉर्ड तोड़ गिरफ्तारियां पुलिस की मुस्तैदी के चलते कई पुराने बदमाशों ने भागने और चकमा देने की कोशिश की, लेकिन घेराबंदी इतनी तगड़ी थी कि किसी को मौका नहीं मिला। पुलिस ने स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों को पकड़कर हवालात पहुंचाया है। रात भर की कार्रवाई का डेटा इस प्रकार है एसपी के आते ही बढ़ा जवानों का जोश, 4 एएसपी ने संभाली कमान देर रात जैसे ही पुलिस कप्तान खुद गश्त की जमीनी हकीकत और कार्रवाई का जायजा लेने के लिए सड़क पर उतरे, तो फील्ड में तैनात राजपत्रित अधिकारियों और जवानों का उत्साह दोगुना हो गया। इस महा-अभियान की मॉनिटरिंग के लिए एडिशनल एसपी अनु बेनीवाल, सुमन गुर्जर और जयराज कुबेर खुद वायरलेस सेट पर लगातार थानों की लोकेशंस और गिरफ्तारियों का इनपुट लेते रहे। जिला बदर (तड़ीपार) के आरोपियों के घरों की भी विशेष रूप से चेकिंग की गई कि वे चोरी-छिपे शहर में तो नहीं रह रहे हैं। ग्वालियर एसएसपी धर्मवीर सिंह का कहना यह कॉम्बिंग गश्त अपराधियों को यह कड़ा संदेश देने के लिए थी कि वे पुलिस की नजरों से बच नहीं सकते। रात भर में 126 स्थाई और 144 गिरफ्तारी वारंटियों सहित 270 बदमाशों को पकड़ा गया है। साथ ही लगभग 297 आदतन अपराधियों के रिकॉर्ड खंगाले गए हैं। आम जनता बिना किसी डर के चैन से सो सके, इसके लिए पुलिस की यह कॉम्बिंग गश्त रही है।

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News

Advertising