Advertising
Home Breaking News Hindi शिया वक्फ बोर्ड चीफ नें इराक से मंगवाया फतवा, जानिए क्या है...
Advertising
<

शिया वक्फ बोर्ड चीफ नें इराक से मंगवाया फतवा, जानिए क्या है पूरा मामला

174

शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी नें बाबरी मस्जिद से जुडा फतवा इराक से मंगवाया है। एनबीटी की ख़बर के अनुसार वसीम रिजवी नें बताया की अंतरराष्ट्रीय धर्मगुरु आयतुल्लाह आगा-ए-शीस्तानी से बोर्ड नें पूछा था की क्या किसी विवादित जमीन पर मस्जिद का निर्माण किया जा सकता है की नहीं। उन्होंने कहा की धर्मगुरु के अनुसार विवादित जमीन पर मस्जिद नहीं बनाई जा सकती है। उन्होंने कहा की इस्लामिक सिंद्रातों के अनुसार ऐसा करने की इजाजत नहीं है। उन्होंने कहा की हमनें मुस्लिम धर्मगुरु से पुछा था की क्या किसी मुसलमान को धर्म से निकाला जा सकता है तो उन्होंने कहा की उस शख्स को धर्म से निकाला नहीं जा सकता है।

अब मुसलमानों को विवादित जमीन पर अपना हक छोड देना चाहिए: वक्फ बोर्ड

शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी नें कहा की अंतरराष्ट्रीय धर्मगुरु आयतुल्लाह आगा-ए-शीस्तानी के बयान के बाद मुस्लिम लोगों को अयोध्य में विवादित जमीन से अपना हक छोड देना चाहिए। अयोध्या में भगवान श्री राम का मंदिर निर्माण होने जा रहा है मंदिर निर्माण के बाद भगवान राम के दर्शन करने के लिए लोगों की कतार में सबसे पहले हम होंगे।

आप को बता दें की इससे पहले वसीम रिजवी नें एक बयान दिया था जिमें उन्होंने कहा था की भगवान राम उनके सपने में आए थे वे रो रहे थे, वे बहुत उदास थे। उनके इस बयान के बाद लोगों नें उनका सोशल मीडिया पर मजाक उडाया था। कुछ मुस्लिम धर्मगुरुओं नें उनके इस बयान को लोकप्रियता बटोरने वाला बताया था।

Advertising