खान सर की जमानत पर आज कोर्ट सुनाएगा फैसला: रोशन आनंद की बेल पर भी आएगा जजमेंट, रिहाई के लिए कल छात्रों ने निकाला था कैंडल मार्च – Patna News h3>
फायरिंग मामले में खान सर ने पटना सिविल कोर्ट में सोमवार को अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। आज यानी मंगलवार को इस पर सुनवाई है। कोर्ट में उनके अधिवक्ता अरविंद कुमार ओर की उनका पक्ष रखा जाएगा। वहीं, इस मामले में खान सर के दोनों गार्ड्स को भी जमानत नहीं मिली है। कोर्ट ने कॉल पर डायरी और दोनों के आपराधिक इतिहास की मांग की है। इस पर अगली सुनवाई 10 जून को होगी। दूसरी तरफ, रोशन आनंद के मामले में भी जमानत पर आज फैसला आने वाला है। सोमवार के दिन इंजरी का अवलोकन किया गया। आज जमानत पर फैसला हो सकता है। दोनों पक्ष के वकीलों ने जमानत याचिका का किया विरोध कोर्ट रूम के अंदर दोनों पक्ष के वकीलों ने एक दूसरे की जमानत याचिका का विरोध किया है। खान सर के वकीलों की ओर से सरेंडर कम बेल की तैयारी की गई थी। लेकिन कोर्ट और पुलिस के रुख को देखते हुए अग्रिम जमानत याचिका दायर करनी पड़ी है। दरअसल, 2 जून की रात पटना स्थित खान सर की कोचिंग पर हमला हुआ था। घटना के दौरान उनके बॉडीगार्ड्स के फायरिंग किए जाने का वीडियो सामने आया था। मामले में पुलिस पहले ही दोनों बॉडीगार्ड्स को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है और खान सर से भी पूछताछ की जा चुकी है। खान सर के गार्ड्स के बयान पर अटैंप्ट टू मर्डर का केस दर्ज पुलिस ने खान सर के गार्ड्स के बयान पर उनके ऊपर हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट का केस दर्ज किया है। पुलिस की FIR में बताया गया है कि खान सर ने गार्ड्स से कहा था- तुम गोली चलाओ बाकी मैं देख लूंगा। उधर, ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद की रिहाई की मांग को लेकर पटना में सोमवार को छात्रों ने कैंडल मार्च निकाला था। छात्रों के कैंडल मार्च की तस्वीरें… छात्र कोचिंग से कारगिल चौक जाने की तैयारी में थे। पुलिस ने सभी को वहीं रोक लिया है। आगे जाने की परमिशन नहीं दी गई है। छात्रों ने रौशन आनंद के समर्थन में नारेबाजी की। खान सर की गिरफ्तारी की मांग की। कुछ छात्र हाथों में पोस्टर लिए नजर आए। इनमें लिखा था- ‘झूठे केस में हमारा जीवन मत बर्बाद करो’, ‘मैं निर्दोष हूं’। पुलिस की छात्रों से अपील- किसी बहकावे में न आएं खान सर पर FIR होने के बाद 4 मई यानी शुक्रवार को लॉ-एंड-ऑर्डर को लेकर IG ऑफिस में पुलिस की हाई लेवल मीटिंग हुई थी। पुलिस ने छात्रों से अपील की थी कि वो किसी कोचिंग सेंटर के बहकावे में ना आएं। पहले पुलिस की तारीफ की, फिर बोले- पुलिस लेट आई हमले वाले दिन खान सर ने पुलिस की जमकर तारीफ की थी। अब उन्होंने कहा कि पुलिस लेट पहुंची। गार्ड्स के फायरिंग वाले वीडियो पर खान सर ने कहा, मारपीट हो रही थी। मुझे पता था पुलिस को पहुंचने में समय लगेगा। पुलिस वहां उड़कर तो नहीं पहुंचती, इसलिए गार्ड्स ने सेल्फ डिफेंस में फायरिंग की। गार्ड क्यों रखते हैं ताकि समय पड़े तो लोगों को बचा सकें। जब तक पुलिस नहीं आई थी तब तक एक बॉडीगार्ड को क्या करना चाहिए था। क्या गार्ड्स ने किसी पर फायरिंग की। बच्चों से खान सर बोले- कोचिंग बंद हुई तो फीस बढ़ जाएगी इससे पहले खान सर का एक नया वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में वो क्लासरूम में बच्चों को अपने कोचिंग पर हुए हमले के बारे में बता रहे हैं। वो सीसीटीवी फुटेज दिखाकर बच्चों को बता रहे हैं कि जो कोचिंग के गार्ड को लेकर जा रहा है उसकी गिरफ्तारी अब तक नहीं हुई है। मुद्दे से भटकाया जा रहा है। खान सर ने ये भी कहा कि अगर खान ग्लोबल स्टडीज बंद हो गया तो अगले 6 महीनों में कई कोचिंग संस्थानों की फीस एक लाख से डेढ़ लाख रुपए तक पहुंच जाएगी। मेरा मकसद पैसा कमाना नहीं है। खान सर क्लासरूम में बच्चों को बता रहे हैं कि कोचिंग के गार्ड को बेरहमी से पीटा गया। 20-25 लोगों ने उसे सड़कों पर पीटा। वो क्लासरूम में फीस घटाने की भी बात कर रहे हैं। खान सर एक किताब लेकर आते हैं और कहते हैं विद्या की कमस खाकर कहता हूं उस दिन फायरिंग हुई थी।
बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – BiharNews