मंगलवार, 23 जून 2026 · नई दिल्ली
राजनीति

कपिल मिश्रा : ताहिर हुसैन हत्यारा तथा अरविंद केजरीवाल और AAP नेता दिल्ली हिंसा में शामिल

नेताओं के भड़काऊ भाषण की वजह से पूरी दिल्ली जल उठी. लेकिन अब भी नेता अपने बयानों और एक- दूसरे पर आरोप लगाने से बाज नहीं आ रहे हैं.

कपिल मिश्रा : ताहिर हुसैन हत्यारा तथा अरविंद केजरीवाल और AAP नेता दिल्ली हिंसा में शामिल

नेताओं के भड़काऊ भाषण की वजह से पूरी दिल्ली जल उठी. लेकिन अब भी नेता अपने बयानों और एक- दूसरे पर आरोप लगाने से बाज नहीं आ रहे हैं. कपिल मिश्रा ने ताहिर हुसैन को हत्यारा तथा अरविंद केजरीवाल और AAP नेता के दिल्ली हिंसा में शामिल की बात कही है.आपको बता दें कि इससे पहले भी कपिल मिश्रा ने ट्विट किया था कि यदि CAA के विरोध में हो रहे धरने को ट्रंप यात्रा से पहले खत्म नहीं कराया तो हमें भी सड़को पर आना पड़ेगा. इसके बाद दिल्ली का माहौल बहुत ज्यादा खराब हो गया था.एक पुलिस हेड कोंस्टेबल के साथ कुछ लोगों की मौत भी हो गई थी.अभी प्रशासन की तरफ से सख्त रूख अपनाने के बाद अब हालात सामान्य होते जा रहे हैं.

विज्ञापन
imgpsh fullsize anim 1 29


इसी बीच कपिल मिश्रा ने एक और ट्विट किया है. जिसको लेकर राजनीति फिर गर्म हो सकती है. कपिल मिश्रा ने ट्विट करते हुए कहा है कि " हत्यारा ताहिर हुसैन हैं , सिर्फ अंकित शर्मा नहीं चार लड़कों को घसीट कर ले गए उनमें से तीन की लाश मिल चुकी हैं , वीडियो में खुद ताहिर हुसैन नकाबपोश लड़को के साथ, लाठी, पत्थर, गोलियां, पेट्रोल बम लेकर दिख रहा हैं ,ताहिर हुसैन लगातार केजरीवाल व AAP के नेताओं से बात कर रहा था.

यह भी पढ़ें: CAA: दिल्ली की हिंसा पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान


इस ट्विट में कपिल मिश्रा ने सीधे तौर पर केजरीवाल और AAP के नेताओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि ताहिर हुसैन हत्यारा है. आपको बता दें कि अंकित शर्मा IB में कांस्टेबल के पद पर तैनात थे, जिसकी दिल्ली हिंसा के दौरान हत्या कर दी गई. इससे ये सवाल भी पैदा हो रहा है कि जब हिंसा का माहौल बना हुआ है, तो क्या ऐसे हालात में एक- दूसरे पर आरोप लगाना कहाँ तक सही है.

Today latest news in hindi के लिए लिए हमे फेसबुक , ट्विटर और इंस्टाग्राम में फॉलो करे | Get all Breaking News in Hindi related to live update of politics News in hindi , sports hindi news , Bollywood Hindi News , technology and education etc.

KJ

Kapil Jakhar

कपिल जाखड़ News4Social के कंटेंट राइटर हैं। वे समसामयिक घटनाक्रम, फ़ीचर और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में प्रस्तुत करने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →