Advertising
Home Breaking News Hindi Etawah News: फेरे के समय दुलहन की हार्ट अटैक से मौत, मातम...
Advertising
<

Etawah News: फेरे के समय दुलहन की हार्ट अटैक से मौत, मातम के बीच साली से शादी

225
Etawah News: फेरे के समय दुलहन की हार्ट अटैक से मौत, मातम के बीच साली से शादी


Etawah News: फेरे के समय दुलहन की हार्ट अटैक से मौत, मातम के बीच साली से शादी

हाइलाइट्स:

  • उत्तर प्रदेश के इटावा में शादी के सात फेरे लेने के दरमियान दुलहन की हार्ट अटैक से मौत
  • दोनों परिवार के लोगों ने राजी खुशी से दुलहन की छोटी बहन के साथ दूल्हे की करा दी शादी
  • शादी के दौरान घर में दुलहन की अर्थी रखी रही, वहीं दुलहन की छोटी बहन दूल्हे संग फेरे लेते रही

अशरफ अंसारी, इटावा
उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में शादी समारोह का माहौल उस समय मातम में बदल गया, जब शादी की रस्मों में बंधने जा रही दुलहन की अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। शादी को लेकर सभी रस्में पूरी हो रहीं थी। तभी अचानक दुलहन को चक्कर आ गए और वह मंडप में गिर गई। इसी दौरान आनन-फानन में दुलहन को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, इटावा के थाना भरथना क्षेत्र के ग्राम समसपुर में दुलहन सुरभि पुत्री स्वर्गीय रमापति की शादी मंजेश कुमार पुत्र अनिल कुमार ग्राम नवाली चितभवन इटावा के साथ बड़ी ही धूमधाम से शादी समारोह चल रहा था। बारात के आने पर दुलहन पक्ष ने बड़े ही आदर सत्कार के साथ बारात का स्वागत किया। खानपान आदि विवाह की रस्मों में वरमाला, मांग भराई समेत अन्य कई रस्में पूर्ण हो चुकी थीं। सात फेरे(भांवरें) पड़ने के लिए दूल्हा-दुलहन दोनों पक्ष तैयारी में जुटे थे।

शादी वाले घर में हड़कंप मचा
इसी बीच दुलहन बनी सुरभि अचानक बेहोश हो गई। दुलहन के बेहोश होते ही शादी वाले घर में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में परिजनों दुलहन सुरभि को गांव स्थित एक डॉक्टर के पास ले गए। जहां पर डॉक्टर ने जांच पड़ताल कर दुलहन सुरभि को मृत घोषित कर दिया।

शादी के दौरान हुआ विवाद, दर्ज हुई एफआईआर

एक घर में ही दिखी खुशी और मातम
शादी समारोह में मौजूद रिश्तेदारों और सगे-संबंधियों, दूल्हा पक्ष के लोगों और मां जयदेवी उर्फ गुड्डी देवी की आपसी सहमति पर घर में मृत बहन सुरभि का शव रखे होने के साथ मृतका की छोटी बहन निशा को दुलहन बनना पड़ा और दूल्हा के साथ शेष बची शादी की रस्मों को पूर्ण कर निशा ने सात फेरे लेकर परिजनों के दुख पर मरहम लगाने का प्रयास किया। परिजनों ने निशा और दूल्हा मंजेश के सात फेरे पूरे कराकर ससुराल के लिए विदा कर दिया। इसके बाद परिवारीजनों ने सुरभि के शव का अन्तिम संस्कार कर दिया।

Advertising



Source link

Advertising