Advertising
Home Top stories लखनऊ में विद्यार्थियों को पूरी तरह निःशुल्क शिक्षा मिलेगी: राजकीय जुबिली...
Advertising
<

लखनऊ में विद्यार्थियों को पूरी तरह निःशुल्क शिक्षा मिलेगी: राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज में मेधावी छात्रों के लिए ‘मेरिट बेस्ड स्कॉलरशिप’ – Lucknow News

0
लखनऊ में विद्यार्थियों को पूरी तरह निःशुल्क शिक्षा मिलेगी:  राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज में मेधावी छात्रों के लिए ‘मेरिट बेस्ड स्कॉलरशिप’ – Lucknow News

लखनऊ में विद्यार्थियों को पूरी तरह निःशुल्क शिक्षा मिलेगी: राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज में मेधावी छात्रों के लिए ‘मेरिट बेस्ड स्कॉलरशिप’ – Lucknow News


लखनऊ के राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज में अब मेधावी विद्यार्थियों को पूरी तरह निःशुल्क शिक्षा मिलेगी। कॉलेज के पुरातन छात्र और पुलिस महानिरीक्षक डॉ. अखिलेश निगम ने ‘मेरिट बेस्ड स्कॉलरशिप’ योजना शुरू करने का निर्णय लिया है। इस पहल का उद्देश्य प्रतिभाशाली छात्रों को बेहतर अवसर प्रदान करना और शिक्षा में उत्कृष्टता को बढ़ावा देना है। जुबिली इंटर कॉलेज प्रदेश के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में से एक है, जो अपनी समृद्ध शैक्षिक परंपराओं और अनुशासित वातावरण के लिए जाना जाता है। डॉ. अखिलेश निगम ने अपनी मातृसंस्था के विकास में योगदान देते हुए योग्य विद्यार्थियों की शिक्षा का आर्थिक दायित्व उठाने का निर्णय लिया है। इन विद्यार्थियों को निशुल्क शिक्षा मिलेगी नई योजना के तहत, प्रदेश स्तर पर बोर्ड परीक्षा में शीर्ष 20 स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मुफ्त शिक्षा मिलेगी। जनपद स्तर पर टॉप-20 में आने वाले छात्र भी इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। इसके अतिरिक्त, विद्यालय में शीर्ष 10 स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी। यह योजना उन छात्रों को भी कवर करेगी जिन्होंने अपनी कक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। खेलकूद, संगीत, साहित्य और अन्य क्षेत्रों में राज्य स्तरीय उपलब्धि हासिल करने वाले विद्यार्थियों की शिक्षा भी पूरी तरह निशुल्क होगी। छात्रों की सफलता ही विद्यालय की सबसे बड़ी पूंजी डॉ. अखिलेश निगम ने कहा कि जुबिली उनकी मातृसंस्था है और उसके विकास में योगदान देना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि छात्रों की सफलता ही किसी विद्यालय की सबसे बड़ी पूंजी होती है। योग्य विद्यार्थियों को अवसर मिलने से शिक्षा का स्तर और शैक्षणिक वातावरण दोनों बेहतर होंगे। यह योजना प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को नई ऊर्जा देगी प्रधानाचार्य सुमीत कुमार श्रीवास्तव ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि यह मुख्यमंत्री के विजन के अनुरूप है, जिसमें पुरातन छात्रों को अपनी मातृसंस्था से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह योजना प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को नई ऊर्जा देगी और कॉलेज को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में मदद करेगी। सुमीत कुमार श्रीवास्तव इससे पहले वाराणसी के क्वींस कॉलेज में कई नवाचारों के लिए चर्चा में रहे हैं। उनके नेतृत्व में रोबोटिक्स लैब की स्थापना, बालिकाओं के लिए निःशुल्क शिक्षा और बोर्ड परीक्षा में प्रदेश स्तरीय टॉपर देने जैसे उल्लेखनीय कार्य हुए।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News

Advertising