Advertising
Home Breaking News Hindi इस शहर में 15 अगस्त से पांच दिन पहले ही मनाते है...
Advertising
<

इस शहर में 15 अगस्त से पांच दिन पहले ही मनाते है स्वतंत्रता दिवस जानिए क्या है वजह

553

नई दिल्ली: कल देश का 72वां स्वतंत्रता दिवस है जिसकी तैयारी जोर-शोर से शुरू हो चुकी है. पूरे देश में जहां कल 15 अगस्त कार्यक्रम होना है वहीं एक शहर ऐसा भी है जहां पर 15 अगस्त से पांच दिन पहले ही स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है.

मध्य प्रदेश के मंदसौर शहर के फेमस पशुपतिनाथ मंदिर में आजादी का पर्व दस अगस्त को मनाया

बता दें कि मध्य प्रदेश के मंदसौर शहर के फेमस पशुपतिनाथ मंदिर में आजादी का सालाना पर्व दस अगस्त को ही मना लिया गया है. इंदौर से करीब 250 किलोमीटर दूर मंदसौर में शिवना नदी के किनारे, इस प्राचीन मंदिर में स्वतंत्रता दिवस हिन्दू पंचांग के अनुसार मनाया जाता है.

कर्मकांड परिषद के अध्यक्ष उमेश जोशीका बयान

इस बारे में पशुपतिनाथ मंदिर के पुरोहित और कर्मकांड परिषद के अध्यक्ष उमेश जोशी ने कहा है कि जब भारत देश 15 अगस्त 1947 को अंग्रेजी राज से आजाद हुआ था, तब हिंदू पंचांग के अनुसार, श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी थी. ये ही वजह है जिसके चलते पांच दिन पहले ही भगवान शिव के मन्दिर में हर साल इसी तिथि के अनुसार पूजा-पाठ कर स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है.

स्वतंत्रता दिवस वाले दिन भगवान शिव की पूजा की जाती है 

उमेश जोशी ने आगे बताया कि इस बार यह तिथि 10 अगस्त को पड़ी थी. हमने अपनी परंपरा को ध्यान में रखते हुए इसी तिथि पर पशुपतिनाथ मंदिर पर स्वतंत्रता दिवस मनाया है. उन्होंने आगे कहा कि इस स्वतंत्रता दिवस वाले दिन भगवान शिव की पूजा की जाती है. इस दौरान दूर्वा (पूजा में उपयोग होने वाली खास तरह की घास) के जल से अष्टमुखी शिवलिंग का अभिषेक किया गया और देश की खुशहाली की प्रार्थना की गयी. मंदसौर के पशुपतिनाथ मंदिर में श्रावण कृष्ण चतुर्दशी को स्वतंत्रता दिवस मनाने परंपरा वर्ष 1987 से जारी है.

Advertising
Advertising