Advertising
Home Top stories 9 जून से इंदौर में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के प्रतिनिधि: ब्रिक्स...
Advertising
<

9 जून से इंदौर में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के प्रतिनिधि: ब्रिक्स कृषि सम्मेलन की तैयारियां अंतिम चरण में, कलेक्टर शिवम वर्मा ने की समीक्षा – Indore News

0
9 जून से इंदौर में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के प्रतिनिधि:  ब्रिक्स कृषि सम्मेलन की तैयारियां अंतिम चरण में, कलेक्टर शिवम वर्मा ने की समीक्षा – Indore News

9 जून से इंदौर में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के प्रतिनिधि: ब्रिक्स कृषि सम्मेलन की तैयारियां अंतिम चरण में, कलेक्टर शिवम वर्मा ने की समीक्षा – Indore News


इंदौर में 9 से 13 जून तक आयोजित होने वाले ब्रिक्स देशों के महत्वपूर्ण कृषि सम्मेलन की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। सम्मेलन के सफल आयोजन को लेकर कलेक्टर शिवम वर्मा ने रेसीडेंसी परिसर में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित कर विभिन्न विभागों की तैयारियों का जायजा लिया। बैठक में मंडी बोर्ड के एमडी कुमार पुरुषोत्तम, नगर निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल, आईडीए कमिश्नर डॉ. परीक्षित झाड़े, किसान कल्याण विभाग के उप सचिव रोहित सिसोनिया सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। कलेक्टर शिवम वर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सम्मेलन में भाग लेने वाले राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि यह आयोजन इंदौर और मध्यप्रदेश की प्रतिष्ठा से जुड़ा है, इसलिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की कमी न रहने दें। बैठक में आयोजन स्थलों पर स्वच्छता, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, चिकित्सा सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, आवास एवं अतिथियों के स्वागत-सत्कार की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई। कलेक्टर ने सभी व्यवस्थाओं का समयबद्ध परीक्षण करने और निर्धारित जिम्मेदारियों का प्रभावी निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। कृषि नवाचार और खाद्य सुरक्षा पर होगा मंथन अधिकारियों ने बताया कि 9 जून से शुरू होने वाला यह सम्मेलन कृषि और उससे जुड़े विभिन्न विषयों पर केंद्रित रहेगा। सम्मेलन में ब्रिक्स देशों के प्रतिनिधि कृषि नवाचार, खाद्य सुरक्षा, कृषि अनुसंधान, सतत कृषि विकास, आधुनिक तकनीक और किसानों की आय बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श करेंगे। सम्मेलन के दौरान तकनीकी सत्र, विशेषज्ञ परिचर्चाएं, विभिन्न देशों की प्रस्तुतियां और अनुभव साझा करने के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन से इंदौर को वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिलने के साथ-साथ कृषि क्षेत्र में सहयोग और नवाचार के नए अवसर भी विकसित होने की उम्मीद है।

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News

Advertising