अमेरिका के अलबामा में एक 30 वर्षीय महिला के पेट से 22 किलोग्राम का ट्यूमर निकाला गया हैं। कायला नाम की महिला ने बिते कईं महीनों से पेट में दर्द की शिकायत की थी। बाद में महिला नें जब डॉक्टर से जांच कराई तो पता चला की उसके पेट में 22 किलो का ट्यूमर है। । 22 किलो ट्यूमर से कायला का वजन तेजी से बढ़ा गया था। बाद में डाक्टरों नें सफलतापूर्वक उसके ट्यूमर को निकाल दिया। ट्यूमर निकलने के बाद कायला का वजन 34 किलोग्राम कम हो गया। इतना बड़ा पेट फूलने के बाद लोग कह रहे थे की कायला के पेट में जुड़वा बच्चे हैं।
सर्जरी करने वाले डॉक्टरों ने बताया की कायला को म्युकिनस सिस्टाडेनोमा नाम का ट्यूमर था। यह अंडाशय में नर्म सिस्टिक ट्यूमर होता है। वहीं कायला नें बताया की सर्जरी के बाद वह अच्छा महसूस कर रहीं है। उन्होंने बताया की इस ऑपरेशन में डॉक्टरों नें उसकी बहुत मदद की उसका हौसला बनाए रखा। डॉक्टरों नें कायला को बताया की ट्युमर को निकालने के अलावा उसके पास कोई दूसरा उपाय नहीं है। कायला जब भी इसके बारे में सोचती है तो वह बहुत दुखी हो जाती हैं।
बढ़ रहें है ट्यूमर की घटनाएँ
पुरी दुनिया में ट्यूमर की घटनाएँ बढ़ रहीं हैं। कायला के केस में ट्यूमर उनके पेट के अंदर था जबकि बहुत से मामलों में ट्यूमर लोगों के सिर में भी होता हैं। ट्सूमर से दुनिया में मरने वालों की संख्या बढ़ रहीं हैं। अगर आप को भी है इस तरह की समस्या तो तुरंत अपने डॉक्टर से सलाह ले।















