Advertising
Home Breaking News Hindi अक्षय कुमार की ‘गोल्ड’ ने पहले ही दिन जीता दर्शकों का दिल,...
Advertising
<

अक्षय कुमार की ‘गोल्ड’ ने पहले ही दिन जीता दर्शकों का दिल, जानिए पहले दिन की कमाई

303

नई दिल्ली: बीते दिन यानी 72वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बड़े पर्दे पर दो बड़ी फिल्में रिलीज हुई. दोनों ही बड़ी फिल्मों का पहले दिन का कलेक्शन भी आ चुका है. एक तरफ अक्षय कुमार और मौनी रॉय स्टारर मूवी ‘गोल्ड’ ने पहले ही दिन दर्शकों का दिल जीत लिया है. वहीं दूसरी तरफ जॉन अब्राहम की फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ भी दर्शकों को खूब पसंद आई है.

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श और रमेश बाला का ट्वीट

आपको बता दें कि पहली दिन की कमाई के बारे में ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श और रमेश बाला ने ट्विटर पर पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी है. अक्षय की पीरियड ड्रामा फिल्म ‘गोल्ड’ कल आजादी वाले दिन रिलीज हुई है और मूवी तमाम दर्शकों को बेहद पसंद भी आई है. इस फिल्म ने पहले दिन ही 27 करोड़ की कमाई की है. फिल्म रिलीज से पहले एनालिस्टों ने खिलाडी कुमार की ‘गोल्ड’ की पहले दिन का कलेक्शन 18 करोड़ रूपये का अनुमान लगाया था.

क्या है ‘गोल्ड’ की कहानी

इस फिल्म की कहानी 1948 में पहली बार भारत एक आज़ाद देश के तौर पर Olympics में हिस्सा ले रहा था, और भारत ने अंग्रेज़ों को उनकी जमीन में करारी शिकस्त दी. लेकिन भारत इस जीत को भूल गया. पर अक्षय ने अपनी इस फिल्म के बदौलत लोगों को दोबारा जीत याद करने की पूरी कोशिश की है.

यह भी पढ़ें: खिलाड़ी कुमार ने दिया ‘चक दे इंडिया’ से ‘गोल्ड’ की तुलना करने पर करार जवाब

 ‘सत्यमेव जयते’  फुल एक्शन बेस्ड

Advertising

वहीं बात करें इस वीक रिलीज हुई दूसरी मूवी ‘सत्यमेव जयते’ की तो इस मूवी में जॉन एक अहम किरदार निभा रहें है. इस मूवी ने पहले दिन 18 करोड़ का कलेक्शन किया है. यह फिल्म फुल एक्शन बेस्ड है. इस मूवी की कहानी पुलिस करप्शन के ऊपर आधारित है, जिसमें जॉन अब्राहम बुरे पुलिसवालों को सफाया करते दिखाई दे रहें है.

खिलाडी कुमार की पॉपुलैरिटी का अंदाज लगते हुए ट्रेड एनालिस्टों ने पहले ही इस बात का अनुमान लगा लिया था कि जॉन की फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ को अक्षय की ‘गोल्ड’ के आगे ओपनिंग कम मलेगी और वैसा ही हुआ है. अब देखना यह होगा कि आने वाले दिनों में कौन सी मूवी किस पर भारी पड़ती है. बहरहाल, दोनों ही एक्टर्स ने अपनी पिछली फिल्मों की कमाई का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. आपको बता दें कि ‘सत्यमेव जयते’ और ‘गोल्ड’ को देशभर के लगभग 2500-2500 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई हैं. अब इस पूरे वीकेंड में देखते है कि दोनों ही मूवी कितनी कमाई करती है.

Advertising