Advertising
Home Top stories रोहित शेट्टी के घर फायरिंग की सुपारी लेने वाला गिरफ्तार: पुलिस...
Advertising
<

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग की सुपारी लेने वाला गिरफ्तार: पुलिस एनकाउंटर में हुआ था घायल, IG बोले- लॉरेंस गैग का एक्टिव मेंबर है – Sriganganagar News

1
रोहित शेट्टी के घर फायरिंग की सुपारी लेने वाला गिरफ्तार:  पुलिस एनकाउंटर में हुआ था घायल, IG बोले- लॉरेंस गैग का एक्टिव मेंबर है – Sriganganagar News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग की सुपारी लेने वाला गिरफ्तार: पुलिस एनकाउंटर में हुआ था घायल, IG बोले- लॉरेंस गैग का एक्टिव मेंबर है – Sriganganagar News


श्रीगंगानगर में पुलिस- बदमाश मुठभेड़ में घायल हुए बदमाश ने पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया है। घायल आरोपी आकाश(32) लॉरेंस बिश्नोई गैंग का एक्टिव सदस्य है, जो गैंगस्टर आरजू बिश्नोई के डायरेक्शन में काम करता है। शनिवार को आईजी ओम प्रकाश ने पुलिस लाइन में प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी। जांच में सामने आया कि आरोपी आकाश ने अपने साथी शिवा गुर्जर के साथ मिलकर फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी के मुंबई स्थित घर के बाहर फायरिंग करने की सुपारी ली थी। इसका टास्क उसे विदेश में बैठे आरजू बिश्नोई ने सौंपा था। दोनों आरोपी सोशल मीडिया के जरिए आरजू के संपर्क में थे। दरअसल, शुक्रवार की रात करीब 8 बजे साधुवाली चेक पोस्ट पर पंजाब की तरफ से बिना नंबर प्लेट वाली बाइक पर आ रहे शूटर आकाश ने पुलिस पर 3 राउंड फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बदमाश के पैर में आर-पार हो गई। इससे वह गंभीर घायल होकर गिर पड़ा था। लॉरेंस गैंग का मेंबर, कई राज्यों में मामले दर्ज
उन्होंने बताया कि घायल आरोपी आकाश (32) पुत्र मुन्नालाल, आगरा (उत्तरप्रदेश) लॉरेंस गैंग का सदस्य है। वह गैंगस्टर आरजू बिश्नोई के डायरेक्शन में वारदातें करता है। उसका काम रेकी करना और फायरिंग की वारदातें अंजाम देना है। राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब समेत कई राज्यों में उसके खिलाफ अपराधिक मामले दर्ज हैं। प्रोफेशनल शूटर, करता है कॉन्ट्रेक्ट किलिंग
पुलिस के अनुसार- आकाश एक प्रोफेशनल शूटर है, जो रेकी के बाद बड़ी वारदात और कॉन्ट्रैक्ट किलिंग जैसी घटनाओं को अंजाम देता है। श्रीगंगानगर में वह आरजू बिश्नोई के कहने पर एक गैंगस्टर और एक बिजनेसमैन को निशाना बनाने आया था। पुलिस को भनक लगते ही साधुवाली चेक पोस्ट पर नाकाबंदी की गई और बदमाश को रोका गया। फायरिंग के बाद पुलिस की सटीक जवाबी कार्रवाई में आकाश घायल हो गया। फिलहाल उसका सरकारी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। 23 मार्च को शिवा गुर्जर को किया था गिरफ्तार
कोतवाली थाना पुलिस ने 23 मार्च को जयपुर सेंट्रल जेल से शिवा गुर्जर (20) निवासी आगरा (उत्तरप्रदेश) को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। शिवा गुर्जर पर भी रेकी और हथियार सप्लाई करने के मामले दर्ज हैं। दोनों आरोपी अच्छे दोस्त हैं और आरजू बिश्नोई के कहने पर ही वारदातों को अंजाम देते है। जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई इन दोनों को टारगेट्स देता है। आकाश को पकड़े जाने से पहले उसने हरियाणा के सिरसा, हनुमानगढ़ के भादरा और गोगामेडी इलाकों में भी गैंगस्टरों की रेकी की थी। हालांकि फिलहाल पुलिस आकाश और शिवा से पूछताछ कर रही है। ये खबर भी पढ़िए श्रीगंगानगर में पुलिस- बदमाश में मुठभेड़:एनकाउंटर में पैर से आर-पार हुई गोली, गैंगस्टर से जुड़े होने की आशंका

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News

Advertising