Advertising
Home Top stories सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता के लापता होने की सूचना: लखनऊ से...
Advertising
<

सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता के लापता होने की सूचना: लखनऊ से निकले मनोज यादव बाराबंकी में मिले, सफदरगंज पुलिस ने पकड़ा – Lucknow News

1
सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता के लापता होने की सूचना:  लखनऊ से निकले मनोज यादव बाराबंकी में मिले, सफदरगंज पुलिस ने पकड़ा – Lucknow News

सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता के लापता होने की सूचना: लखनऊ से निकले मनोज यादव बाराबंकी में मिले, सफदरगंज पुलिस ने पकड़ा – Lucknow News


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज यादव के लापता होने की सूचना से बुधवार रात राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई। पत्नी की तहरीर पर लखनऊ के गोमती नगर विस्तार थाने में गुमशुदगी दर्ज की गई, लेकिन पुलिस जांच में उनकी अंतिम लोकेशन बाराबंकी में मिली। बाद में स्पष्ट हुआ कि सफदरगंज पुलिस ने उन्हें दर्ज मुकदमें में गिरफ्तार किया है। पत्नी ने दर्ज कराई गुमशुदगी
गोमती नगर विस्तार थाना क्षेत्र स्थित मल्हौर इलाके के मल्टिपल अपार्टमेंट में रहने वाली प्रभा यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 12 फरवरी 2026 को उनके पति मनोज यादव अपनी चचेरी बहन सुनीता के साथ एक पारिवारिक कार्यक्रम में जाने की बात कहकर घर से निकले थे। उन्होंने बताया था कि वहां से उन्हें एक अन्य शादी समारोह में भी जाना है। पत्नी के अनुसार, दोपहर करीब 1:50 बजे मनोज यादव की ओर से वीडियो कॉल आया, जिसे वह रिसीव नहीं कर सकीं। इसके बाद उन्होंने दो मोबाइल नंबरों पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन एक नंबर स्विच ऑफ मिला और दूसरे पर संपर्क नहीं हो सका। देर रात तक घर नहीं लौटने पर अनहोनी की आशंका जताते हुए उन्होंने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। कार से निकले थे, लोकेशन बाराबंकी में मिली
तहरीर में उल्लेख किया गया कि मनोज यादव अपनी सफेद रंग की महिंद्रा कार (UP-32 रजिस्ट्रेशन) से घर से निकले थे। पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस के जरिए मोबाइल लोकेशन खंगाली तो उनकी अंतिम लोकेशन बाराबंकी जिले में पाई गई। इसके बाद लखनऊ पुलिस ने बाराबंकी पुलिस से संपर्क साधा। जांच में पता चला कि सफदरगंज थाना क्षेत्र में उन्हें एक अन्य मामले में हिरासत में लिया गया है। सफदरगंज पुलिस ने की गिरफ्तारी की पुष्टि
बाराबंकी के सफदरगंज थाना पुलिस ने पुष्टि की कि मनोज यादव को संबंधित प्रकरण में विधिक कार्रवाई के तहत गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही गोमती नगर विस्तार पुलिस ने परिजनों को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। गोमती नगर विस्तार के इंस्पेक्टर सुधीर अवस्थी ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर तत्काल गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। तकनीकी जांच में स्पष्ट हुआ कि मनोज यादव बाराबंकी के सफदरगंज थाना क्षेत्र में पुलिस हिरासत में हैं। इसके बाद परिवार को सूचना दे दी गई है।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News

Advertising