Advertising
Home Top stories रिवाल्वर तानकर मारने की कोशिश की: न्यू क्लॉथ मार्केट किडनैप मामले...
Advertising
<

रिवाल्वर तानकर मारने की कोशिश की: न्यू क्लॉथ मार्केट किडनैप मामले में घायल बोला -पुलिस की नाकाबंदी से बची जान – Chittorgarh News

7
रिवाल्वर तानकर मारने की कोशिश की:  न्यू क्लॉथ मार्केट किडनैप मामले में घायल बोला -पुलिस की नाकाबंदी से बची जान – Chittorgarh News

रिवाल्वर तानकर मारने की कोशिश की: न्यू क्लॉथ मार्केट किडनैप मामले में घायल बोला -पुलिस की नाकाबंदी से बची जान – Chittorgarh News


चित्तौड़गढ़ शहर में बुधवार रात न्यू क्लॉथ मार्केट किडनैप हुए युवक को पुलिस ने डेढ़ घंटे में बचा लिया था। घायल युवक का इलाज चल रहा है। गुरुवार को पीड़ित युवक ने बताया कि आरोपियों ने उस पर रिवॉल्वर तानकर मारने की कोशिश की थी। यह भी बताया कि पुलिस की नाकाबंदी के कारण जान बची। पीड़ित बोरदा निवासी कालूलाल माली ने बताया- रिश्तेदारी के पुराने मामले में कुछ लोग रंजिश रखते हैं। बुधवार शाम मैं अपना मोबाइल बूंदी रोड स्थित बाजार में ठीक करवाने गया था। आरोपी किशन माली और रतन माली मेरी रैकी करते हुए बाजार पहुंच गए। वहां उन्होंने सात-आठ अन्य लोगों को बुलाया। सभी ने मिलकर मेरी आंख-मुंह में मिर्ची डाली और चाकू दिखाकर स्कॉर्पियों में किडनैप कर लिया। वे कार से मुझे लेकर निकले। कार में मेरे मुंह पर कपड़ा बांधा और अलग-अलग जगह ले गए। गंगरार में घेराबंदी, डेढ़ घंटे में छुड़ाया कालूलाल माली ने बताया- पहले बस्सी रोड से दरगाह की ओर और फिर सैमलपुरा के पास कच्चे रास्ते पर ले गए। वहां एक मंदिर के पास गाड़ी रोकी। वहां दो आरोपियों ने मुझ पर पिस्तौल तान दी। आरोपियों के बीच आपस में फोन पर बातचीत हो रही थी। वे लोग मुझे मारकर कहीं फेंकने की बात कर रहे थे। लेकिन पुलिस की सख्त नाकाबंदी की सूचना मिली तो घबरा गए। उन्होंने अपने हथियार बाइक पर आए दूसरे साथियों को सौंप दिए और भागने की कोशिश की। गंगरार क्षेत्र में पुलिस ने घेराबंदी कर स्कॉर्पियो को पकड़ लिया। कोतवाली, गंगरार, साडास और आसपास के थानों की संयुक्त कार्रवाई में महज डेढ़ घंटे के भीतर सुरक्षित छुड़ा लिया। चाकू लगने से चोट आई। पुलिस ने हॉस्पिटल में मेडिकल के लिए भेजा। पुलिस ने मौके से छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और एक दिन की रिमांड मिली है। पुरानी रंजिश या साजिश? जांच में जुटी पुलिस कालूलाल ने बताया-आरोपी किशन माली ने पहले भी कुछ लोगों के साथ मिलकर किडनैप की कोशिश की थी। तब गांव वालों ने बचा लिया था। मेरा किसी से सीधा विवाद नहीं था, रिश्तेदारी के एक पुराने मामले को लेकर कुछ लोग मेरे खिलाफ हो गए थे और उसी कारण यह साजिश रची गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश का मामला सामने आया है, हालांकि सभी पहलुओं की गहराई से जांच की जा रही है। बाजार क्षेत्र में हुई इस वारदात से लोगों में दहशत फैल गई थी, लेकिन समय पर कार्रवाई से युवक की जान बच गई। गुरुवार को दिनभर इस मामले को लेकर चर्चा बनी रही और आमजन ने पुलिस की तुरंत कार्रवाई की सराहना की।

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News

Advertising