Advertising
Home Breaking News Hindi बिहार के नए कैबिनेट में नजर आएंगे युवा चेहरे, जानिए कौन-कौन बन...
Advertising
<

बिहार के नए कैबिनेट में नजर आएंगे युवा चेहरे, जानिए कौन-कौन बन सकते हैं मंत्री

136
बिहार के नए कैबिनेट में नजर आएंगे युवा चेहरे, जानिए कौन-कौन बन सकते हैं मंत्री


नई दिल्लीः बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर कवायद तेज हो गई है. इसी बीच कैबिनेट को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है. विधानसभा चुनाव में भले ही बीजेपी की सीटें ज्यादा आई हों लेकिन बिहार के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर एक बार फिर से नीतीश कुमार बैठेंगे. लेकिन इस बार उनके मंत्रिमंडल में कई नए चेहरे शामिल होंगे. दिलचस्प बात ये है कि इस बार बिहार की कैबिनेट में युवा चेहरों को जगह मिलेगी. 

VIP और हम की पार्टी से बनेगा एक-एक मंत्री
मालूम हो कि पिछली बार की तुलना में इस चुनाव में भाजपा जहां अधिक सीटें जीती हैं, वहीं जदयू की सीटों में गिरावट आई है. इस कारण यह तय माना जा रह है कि मंत्रिमंडल में इस बार भाजपा का दबदबा रहेगा. बीजेपी नीतीश की पार्टी के लिए एक बड़े भाई का किरदार निभाते दिख रही है. वैसे सूत्रों के मुताबिक, सरकार में शामिल होने के लिए राजग में फिलहाल कोई फार्मूला तय नहीं हुआ है, लेकिन कहा जा रहा है कि युवा चेहरे इस मंत्रिमंडल में देखने को मिलेंगे. यह भी अब तक तय नहीं है कि जदयू और भाजपा कोटे से कितने मंत्री बनेंगे. वैसे वीआईपी और हम के खाते में एक-एक मंत्री पद जाना तय माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें-भारत-पाकिस्तान सीमा तनाव के बीच महबूबा की नसीहत, बातचीत शुरू होनी चाहिए

बनाए जा सकते 37 मंत्री
इस बीच, हालांकि हम के प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी पहले ही कह चुके हैं वे मंत्री पद के दावेदार नहीं हैं. नियम के मुताबिक बिहार के विधानसभा में सीटों की संख्या के मुताबिक अधिकतम 36 मंत्री बनाए जा सकते हैं. वैसे सूत्र यह भी बताते हैं कि मुख्यमंत्री के साथ सभी कोटे के मंत्रियों की संख्या नहीं भरी जाएगी. मंत्रिमकंडल में युवा चेहरों को प्रथमिकता दी जाएगी तथा सामाजिक समीकरणों का भी ध्यान रखा जाएगा.

इस बार 21 सीटें अधिक जीतकर आई बीजेपी
इस बार भाजपा ने 74 सीटें जीती हैं. पिछली बार की तुलना में इस बार भाजपा के 21 अधिक विधायक जीतकर आए हैं. वहीं, जदयू के विजयी उम्मीदवारों की संख्या पिछली बार की 71 से घटकर 43 रह गई है. वहीं, विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के चार-चार विधायक जीतकर आए हैं. नई सरकार और नए मंत्रिमंडल गठन को लेकर बिहार भाजपा के नेता सुशील कुमार मोदी को दिल्ली तलब किया गया है. कहा जा रहा है कि मोदी को नई जिम्मेदारी देते हुए उपमुख्यमंत्री पद पर किसी दूसरे नेता को बैठाया जा सकता है.

ये भी पढ़ें-योगी मंत्रिमंडल का हो सकता विस्तार, कुछ मंत्रियों पर लटकी कुर्सी जाने की तलवार!

जदयू कोटे से बनाए जा सकते 12 मंत्री
इधर, जदयू की बात करें तो आठ मंत्री चुनाव हार गए हैं, जिनके कारण जदयू कोटे को नए नामों पर विचार करना होगा. कहा जा रहा है कि जदयू कोटे से 12 मंत्री बनाए जा सकते हैं जबकि भाजपा कोटे 18 से 20 मंत्री बन सकते हैं.  इस बीच, भाजपा में नवनिर्वाचित विधायकों ने मंत्रीपद को लेकर लॉबिंग भी शुरू कर दी है। कई नेता पटना से दिल्ली तक ऐसे नेता अपनी-अपनी गोटी सेट करने में लग गए हैं. बहरहाल, मंत्रिमंडल को लेकर अभी तस्वीर पूरी तरह साफ नहीं है, लेकिन इतना मामना जा रहा है कि इस मंत्रिमंडल में कई नए और युवा चेहरे होंगे वहीं चंपारण और मिथिलांचल के चेहरे मंत्रिमंडल में ज्यादा दिखेंगे. 

Advertising

 

 





Source link

Advertising