जूनियर अकाउंटेंट की सड़क हादसे में मौत: अचानक गाय सामने आने पर बाइक के लगाए ब्रेक, पीछे आ रहे ट्रैक्टर ने कुचला – Jaisalmer News h3>
जैसलमेर। मृतक नारायणदान (फूलों की माला पहने) बीच में।
जैसलमेर-बाड़मेर रोड स्थित गोविंदसर मंदिर के पास गुरुवार शाम एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार नारायण दान (35), निवासी उजला की मौत हो गई, जबकि मनोज दान (19), निवासी कोडा गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बा
.
आसपास के लोगों ने तुरंत दोनों को जवाहिर हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां नारायण दान को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया वहीं घायल मनोज दान का इलाज कर एडमिट किया। घटना की जानकारी मिलने पर शहर कोतवाली पुलिस हॉस्पिटल पहुंची और हादसे के कारणों की पड़ताल के साथ साथ ट्रैक्टर ड्राइवर की तलाश शुरू की।
बाइक पर चढ़ गया तेज रफ़्तार ट्रैक्टर।
गाय को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, नारायण दान (35) बाइक पर घर की तरफ जा रहा था। इस दौरान 19 वर्षीय मनोज दान ने रास्ते में नारायण दान से लिफ्ट ली थी। दोनों गड़ीसर सर्किल से शहीद जयसिंह भाटी सर्किल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक बाइक के सामने एक गाय आ गई। बाइक ने अचानक ब्रेक लगाए तो पीछे से तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि नारायण दान ट्रैक्टर के नीचे आ गया। वहीं मनोज दूर जाकर गिरा।
हॉस्पिटल पहुंचने से पहले गई एक की जान
राहगीरों ने तत्काल दोनों को जवाहिर हॉस्पिटल पहुंचाया। नारायण दान के गंभीर चोटों के कारण मौत हो गई। वहीं मनोज दान का इलाज डॉक्टरों की निगरानी में जारी है। घटना की जानकारी मिलने पर शहर कोतवाली पुलिस हॉस्पिटल पहुंची और हादसे के कारणों की पड़ताल के साथ साथ ट्रैक्टर ड्राइवर की तलाश शुरू की।
जवाहिर हॉस्पिटल पहुंची कोतवाली थाना पुलिस।
जनवरी में ही जॉइन की थी नौकरी
नारायण दान उजला (35) जैसलमेर के उजला गांव का निवासी था। वो कार्यालय अधीक्षण भू वैज्ञानिक, खान एवं भू-विज्ञान विभाग, जैसलमेर में कनिष्ठ लेखाकार (जूनियर अकाउंटेंट) के पद पर जनवरी से काम कर रहा था। नारायण दान भारतीय नेवी से रिटायर्ड हजार सरकारी सेवा में आए थे। उनकी मौत की खबर सुनकर विभाग के अधिकारी कर्मचारी हॉस्पिटल पहुंचे। विभाग में भी शोक की लहर है।
पुलिस की कार्रवाई
सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस के SHO प्रेमदान रतनू व सब इंस्पेक्टर अल्ताफ हुसैन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बाइक जब्त कर जांच शुरू कर दी है। ट्रैक्टर ड्राइवर की तलाश जारी है। इस बारे में स्थानीय लोगों का कहना है कि बाड़मेर रोड पर स्पीड नियंत्रण और ट्रैफिक व्यवस्था कमजोर है। लगातार हादसे होते हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
हॉस्पिटल में घायल मनोज का इलाज जारी।




