चुनावी वादे: मौका दें… हर घर में नौकरी तय : तेजस्वी – Patna News h3>
बिहार बहुत आगे बढ़ चुका है। पंचायतों-नगर निकायों में महिलाओं को 50% और पुलिस में 35% आरक्षण दिया गया है।
.
एनडीए संविधान को खत्म करना चाहता है : कन्हैया
कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने पोठिया में कहा कि एनडीए सरकार संविधान को खत्म करना चाहती है। हमारी लड़ाई भुखमरी, गरीबी, बेरोजगारी और दंगाइयों के खिलाफ है। जनता के हक के लिए वह संघर्ष कर रहे हैं। देश ने मजेदार प्रधानमंत्री को चुना है। खुद भी रील बना रहे हैं और मंत्रिमंडल भी रील बना रहा है। भाषण देने आते हैं तो बोलते हैं डेटा सस्ता हो गया है। रील बनाकर आप भी करोड़पति हो जाइएगा।
हम वादा वही करेंगे, जिसे निभा सकें : तेजप्रताप
जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजप्रताप यादव ने कहा कि बिहार की सभी राजनीतिक पार्टियों ने जनता को ठगने का काम किया है। तेघड़ा में आयोजित सभा में उन्होंने विपक्षी दलों पर तीखा प्रहार किया और कहा कि जनता अब पुराने चेहरों से ऊब चुकी है। तेजप्रताप ने कहा कि उनकी पार्टी जनता से केवल चार वादे करेगी और उन्हें डंके की चोट पर पूरा करेगी। वादा वही करेंगे जिसे निभा सकें।
नीतीश कुमार ही बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे: कुशवाहा
भोजपुर के चांदी बाजार व बक्सर के धनसोई में रालोमो अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा- एक समय था जब बिहार में वंचित तबके के लोग वार्ड मेंबर बनने के लिए सोच भी नहीं सकते थे। आज वे एनडीए व सीएम नीतीश कुमार के फैसलों के कारण जिला पार्षद, पंचायत समिति सदस्य, व मुखिया अफसरों के सामने कुर्सी पर बैठकर आंख मिलाकर बात करते हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश ही मुख्यमंत्री बनेंगे।
एआई, सेमी कंडक्टर यूनिट बनेगी: नीतीश
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर और गायघाट में हुई चुनावी सभा में विपक्ष पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि जिन्होंने 15 वर्षों तक बिहार का खजाना लूटा, वही आज युवाओं को बरगला रहे हैं। युवाओं से अपील की कि वे इनके बहकावे में न आएं। हमारी सरकार ने जो कहा, उसे पूरा किया है और आगे भी विकास व रोजगार के लिए काम करेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि एनडीए की डबल इंजन सरकार की ताकत से बिहार में बड़े पैमाने पर उद्योग लगाए जा रहे हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और सेमीकंडक्टर निर्माण इकाइयों के क्लस्टर की स्थापना होगी। केंद्र के इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन से जुड़कर बिहार में चिप निर्माण, पैकेजिंग और डिजाइन यूनिट्स स्थापित की जाएंगी। इससे उच्च तकनीकी रोजगार, निवेश और औद्योगिक रूपांतरण को बढ़ावा मिलेगा। नीतीश ने 2005 से पहले की स्थिति को याद करते हुए कहा कि तब बिहार में अशिक्षा, बेरोजगारी और पलायन चरम पर था। युवाओं को शिक्षा और रोजगार के लिए राज्य से बाहर जाना पड़ता था। हमारी सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त किया, तकनीकी शिक्षा व प्रशिक्षण को बढ़ावा दिया। आज हर जिले में इंजीनियरिंग कॉलेज और पॉलिटेक्निक संस्थान हैं, राष्ट्रीय स्तर के कई संस्थान खुले हैं।
10 लाख को नौकरी, 40 लाख को रोजगार मिला: मुख्यमंत्री के अनुसार, अब तक 10 लाख लोगों को सरकारी नौकरी और 40 लाख को रोजगार दिया गया है। आने वाले पांच वर्षों में एक करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि सात निश्चय-2 के तहत युवाओं को स्वावलंबन और सशक्तिकरण की दिशा में जोड़ा जा रहा है।
कोई अपराध करेगा चाहे वह मेरा रिश्तेदार हो, परिवार का सदस्य हो या फिर मेरी परछाई ही क्यों न हो वह बचेगा नहीं।



