घर के पास 17 वर्षीय किशोरी का शव मिला: शादी से लौटते समय चार युवकों पर ले जाने का आरोप, दुपट्टे से हत्या की आशंका – Ratlam News h3>
रतलाम के सरवन थाना क्षेत्र के एक गांव में 17 साल की किशोरी का शव गुरुवार सुबह घर से 200 फीट दूर पर मिला। किशोरी के गले पर दुपट्टा लपेटा हुआ था। दुपट्टे पर गठान लगी थी। युवती गांव में परिवार में शादी में गई थी। सुबह 4 बजे तक नहीं लौटी। परिजनों को गांव के कुछ लड़कों पर शक हुआ। उन्हें पकड़ा फिर उनसे पूछताछ कर बेटी को तलाश किया तो उसका शव मिला। थाना क्षेत्र के सेमलखेड़ा ग्राम पंचायत के एक गांव में बुधवार रात रतनलाल मईड़ा की पौती की शादी थी। रात में बारात आई थी। युवती अपनी छोटी बहन के साथ रात 10 बजे शादी में गई थी। घर पर किशोरी की मां, दादा-दादी व छोटा भाई था। पिता गेहूं काटने मजदूरी पर गया था। जो तड़के चार बजे घर लौटा। तब उसे बताया कि दोनों बेटी शादी में गई है। लेकिन अभी तक घर नहीं आई। उसके बाद उसे तलाश किया तो सुबह करीब 6.30 बजे घर से 200 फीट दूरी पर शव मिला, फिर पुलिस को सूचना दी। सरवना थाने से पुलिस अधिकारी पहुंचे। पंचनामा बनाकर शव को पीएम के लिए दोपहर 12 बजे रतलाम मेडिकल कॉलेज लेकर आए। पिता बोले- बेटी के साथ गलत हुआ
मेडिकल कॉलेज पहुंचे मृतका के पिता ने बताया वह मजदूरी से सुबह 4 बजे घर पहुंचा। तब परिजनों से पता चला कि बेटी शादी में गई थी, अब तक नहीं लौटी है। तब शादी वाले घर पहुंचा। वहां बेटी के सहेली मिली। उसने बताया कि वह तो रात 3 बजे घर चली गई। फिर छोटी बहन भी वहीं पर थी। उससे पूछा तो कहा कि चार लड़के उसे लेकर गए हैं। बाद में देखा कि वह उसके ऊपर पड़े हुए थे। मैंने पत्थर मारकर भगाने की कोशिश की। फिर वह उसे लेकर चले गए। पिता ने बताया कि छोटी बेटी ने गांव के लड़कों के नाम बताए। उनके घर गए। पहले एक को पकड़ा। उसने दूसरे का नाम बताया। इसे करके चार लड़कों को पकड़कर घर लेकर आए। उनसे पूछताछ की तो उन्होंने घर की तरफ रास्ते पर होने की बात कही। फिर बेटी को तलाश किया तो घर से 200 फीट दूर नीचे जमीन पर मृत अवस्था में मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पिता ने अपनी बेटी के साथ कुछ गलत होने व हत्या की आशंका हत्या जताई है। पिता का कहना है कि अगर बेटी फांसी लगाती तो पेड़ पर लगाती। वह जमीन पर लेटी मिली है। गांव में मची सनसनी
शव मिलने के बाद गांव में सनसनी फैल गई। जिन चार लड़कों को पकड़ा था उनमें से तीन भाग गए। एक को पकड़ कर पुलिस को सौंपने की बात पिता ने बताई है। पिता के अनुसार, छोटी बेटी ने शोर भी मचाया। लेकिन डीजे बज रहा उसमें किसी ने ध्यान नहीं दिया। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही सारी स्थिति स्पष्ट होगी। घटनास्थल के आसपास साक्ष्यों को जुटाने में जुटी है। साक्ष्यों के आधार पर जांच- एएसपी
एएसपी विवेककुमार लाल ने बताया संदिग्ध परिस्थितियों में डेड बॉडी मिली है। मर्ग कायम किया है। किन परिस्थितियों में मौत हुई, क्या हुआ साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रहे हैं।