राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने हाथरस में मनाया वर्ष प्रतिपदा उत्सव: संस्थापक डॉ. हेडगेवार का जन्मोत्सव भी मनाया, राष्ट्र निर्माण पर जोर – Hathras News h3>
हाथरस में नव संवत के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने वर्ष प्रतिपदा उत्सव मनाया। यह कार्यक्रम सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित किया गया, जिसका शुभारंभ संघ संस्थापक डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार को ‘आद्यय सर संघचालक प्रणाम’ के साथ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विभाग प्रचार प्रमुख राजनारायण सिंह ने स्वयंसेवकों को नवसंवत्सर 2083 की बधाई दी। उन्होंने बताया कि आज का दिन पावन है क्योंकि यह शक्तिपीठ की पूजा का दिन है और साथ ही संघ संस्थापक डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार का जन्मोत्सव भी है। राजनारायण सिंह ने कहा कि डॉ. हेडगेवार ने हिंदू समाज को एकजुट करने के लिए संघ की स्थापना की थी। वर्ष 1925 में स्थापित यह संगठन आज एक विराट स्वरूप ले चुका है, जो हिंदू समाज को संगठित और संरक्षित कर राष्ट्र के विकास के लिए कार्यरत है। उन्होंने जोर दिया कि संघ समाज निर्माण के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में भी सक्रिय है। उन्होंने अयोध्या में बने भगवान राम के भव्य मंदिर को नए स्वर्णिम भारत का आगाज बताया। सिंह ने कहा कि हिंदू समाज ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः’ के भाव से कार्य करता है और देश रामराज्य की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में बढ़ रहा है, जहाँ जाति, ऊंच-नीच और द्वेष का कोई स्थान नहीं होगा। उन्होंने सभी से भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया। यह रहे मुख्य रूप से मौजूद…. कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी देवेंद्र वार्ष्णेय ने की, जबकि संचालन नगर कार्यवाह भानु ने किया। इस अवसर पर जिला प्रचारक जयकिशोर, नगर प्रचारक शिवम, विभाग सह कार्यवाह अजय कुलश्रेष्ठ, विभाग सह संपर्क प्रमुख दुर्गेश गुप्ता, जिला संघचालक डॉ. यूएस गौड़, जिला सेवा प्रमुख योगेश बागड़ी, जिला बौद्धिक प्रमुख पवन शर्मा, मनीष अग्रवाल, जिला प्रचार प्रमुख आशीष सेंगर, नगर संघचालक डॉ. पीपी सिंह, अमित गौतम, आनंद गोयल विपिन, लक्ष्मीकांत दीक्षित, प्रबल प्रताप, शुभम एलानी, वीरेंद्र माहौर, संदीप वार्ष्णेय, प्रदीप यादव, अजय, सतीश लोकेंद्रनाथ शर्मा, देवेश समाधिया, रूपेश उपाध्याय, अनिल गुप्ता और देवेंद्र मोहता सहित कई स्वयंसेवक और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar PradeshNews