Advertising
Home Top stories अतिक्रमण हटाने गए नायब तहसीलदार को दी भद्दी गालियां: मुरैना के...
Advertising
<

अतिक्रमण हटाने गए नायब तहसीलदार को दी भद्दी गालियां: मुरैना के कैलारस में पटवारी को मारा थप्पड़, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान विवाद – Morena News

0
अतिक्रमण हटाने गए नायब तहसीलदार को दी भद्दी गालियां:  मुरैना के कैलारस में पटवारी को मारा थप्पड़, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान विवाद – Morena News

अतिक्रमण हटाने गए नायब तहसीलदार को दी भद्दी गालियां: मुरैना के कैलारस में पटवारी को मारा थप्पड़, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान विवाद – Morena News

मुरैना के कैलारस कस्बे में अतिक्रमण हटाने पहुंचे नायब तहसीलदार नरेश शर्मा और उनकी टीम से एक परिवार की झड़प हो गई। घटना शनिवार की है, सोमवार को इस पूरे विवाद का वीडियो सामने आया है। इस दौरान नायब तहसीलदार को गंदी-गंदी गालियां दी गईं और एक पटवारी को थप

.

कैलारस कस्बे से ही नेशनल हाईवे-552 गुजरता है। कस्बे की पुरानी बसाहट होने के कारण ट्रैफिक जाम की समस्या रोजाना बनी रहती है। लोग घंटों इस जाम में फंसे रहते हैं। इसी समस्या से निजात दिलाने के लिए कैलारस के नायब तहसीलदार नरेश शर्मा ने नगर परिषद के साथ मिलकर सड़क और नाले पर किए गए स्थायी अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की, जिससे अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मच गया।

रविवार दोपहर को नायब तहसीलदार और नगर परिषद कैलारस की आयुक्त टीम ने सड़क और नाले पर किए गए स्थायी अतिक्रमण को हटाया। कुछ लोगों ने इस अतिक्रमण हटाओ मुहिम का स्वागत करते हुए स्वयं अपने अतिक्रमण को हटा लिया। लेकिन एक परिवार अधिकारियों से बहस करने लगा।

कांग्रेस नेता के परिवार से झड़प

अतिक्रमण हटाने गई प्रशासनिक टीम जब कांग्रेस नेता सुरेश उपाध्याय और पूर्व पार्षद पिंकी शर्मा के मकान के पास पहुंची तो माहौल गर्मा गया। टीम ने जब नाले पर किए गए अतिक्रमण को हटाया तो उपाध्याय परिवार का युवक सौरभ उपाध्याय नाराज हो गया। उसने पटवारी प्रदीप धाकड़ से झड़प की और थप्पड़ मार दिया। इस दौरान पटवारी के चेहरे पर नाखून के निशान भी बन गए।

Advertising

नायब तहसीलदार को दी गालियां

अतिक्रमण का विरोध कर रहे युवक सौरभ उपाध्याय ने नायब तहसीलदार को भद्दी और गंदी गालियां दीं। इस गाली-गलौज का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक नायब तहसीलदार नरेश शर्मा को अपशब्द कहता दिखाई दे रहा है।

पटवारियों ने सौंपा ज्ञापन

नायब तहसीलदार नरेश शर्मा ने बताया कि अतिक्रमण हटाते समय सौरभ उपाध्याय ने पटवारी से झड़प कर थप्पड़ मारा और मुझसे भी अभद्रता की। यह शासकीय कार्य में बाधा का मामला है। वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी दे दी गई है और कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि कैलारस में कोई भी अधिकारी स्थायी नहीं रहेगा, अतिक्रमण हटाने की मुहिम सभी के हित में है, क्योंकि यहां जाम की समस्या बहुत गंभीर है।

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News

Advertising